Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

उत्तर प्रदेश सरकार की ‘गोपालक योजना’ से युवाओं को डेयरी फर्मिंग के लिए मिलेगी 9 लाख तक की मदद

इस योजना से लाभार्थी को बैंक के माध्यम से मिलेगा 9 लाख तक का लोन मिलेगा, साथ ही योजना का लाभ गाय, भैंस, बकरी आदि दुधारू पशुओं की खरीद के लिए उठाया जा सकता है

Published: 15:59pm, 17 Jul 2025

उत्तर प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को बढ़ावा देने और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एक महत्वाकांक्षी योजना चला रही है। इस योजना का नाम है ‘गोपालक योजना’। इस योजना के तहत राज्य सरकार इच्छुक पशुपालकों को 9 लाख रुपये तक का बैंक लोन उपलब्ध करा रही है।

गोपालक योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को डेयरी फार्मिंग के क्षेत्र में स्वरोजगार की दिशा में प्रेरित करना है। इससे न सिर्फ डेयरी उद्योग को बढ़ावा मिलेगा बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

इस योजना से लाभार्थी को बैंक के माध्यम से मिलेगा 9 लाख तक का लोन मिलेगा। साथ ही योजना का लाभ गाय, भैंस, बकरी आदि दुधारू पशुओं की खरीद के लिए उठाया जा सकता है। सरकार का मानना है कि इससे पशुपालन क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आएंगे और किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी होगी।

योजना का उद्देश्य

इस योजना का उद्देश्य पशुपालकों को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना एंव आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाना है। इसके अलावा दुधारू पशुओं की खरीद में आर्थिक सहायता देना है।

कौन कर सकता है आवेदन

  • आवेदक उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • बेरोजगार युवा या पशुपालक होना आवश्यक है।
  • आवेदक के पास पहले से 4-5 दुधारू पशु या 10-20 गाय होनी चाहिए।
  • सालाना आय 1 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • पशुओं को रखने के लिए उचित स्थान होना जरूरी, जिसका निर्माण लाभार्थी को स्वयं करना होगा।
  • योजना के तहत सिर्फ स्वस्थ पशुओं की ही खरीद मान्य होगी, और ये पशु मेले से ही खरीदे जाने चाहिए

आवेदन की प्रक्रिया

गोपालक योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम से की जाएगी, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोग आसानी से इसका लाभ उठा सकें।

Diksha

Recent Post