Trending News

मौसम: दिल्ली, यूपी, बिहार, एमपी, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, राजस्थान, बंगाल और ओडिशा में हीट वेव का अलर्ट अमित शाह कोलकाता पहुंचे, बंगाल में भाजपा के पहले CM का करेंगे चुनाव, दोपहर 2 बजे विधायक दल की बैठक बिहार सरकार में विभागों का बंटवारा, CM सम्राट के पास गृह विभाग, निशांत कुमार बने स्वास्थ्य मंत्री, विजय सिन्हा संभालेंगे कृषि विभाग मौसम: दिल्ली, यूपी, बिहार, एमपी, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, राजस्थान, बंगाल और ओडिशा में हीट वेव का अलर्ट अमित शाह कोलकाता पहुंचे, बंगाल में भाजपा के पहले CM का करेंगे चुनाव, दोपहर 2 बजे विधायक दल की बैठक बिहार सरकार में विभागों का बंटवारा, CM सम्राट के पास गृह विभाग, निशांत कुमार बने स्वास्थ्य मंत्री, विजय सिन्हा संभालेंगे कृषि विभाग

यूपी पुलिस SI 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, जनरल कैटेगरी की कटऑफ 369 पार

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सफल अभ्यर्थियों को अब दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए बुलाया जाएगा

Published: 11:33am, 08 May 2026

यूपी पुलिस SI की जिन युवाओं ने परिक्षा दी थी, उन युवाओं के इंतजार की घड़ी समाप्त हो गई है। प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने 14 और 15 मार्च 2026 को आयोजित लिखित परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट www.uppbpb.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

बोर्ड द्वारा जारी रिजल्ट के साथ कैटेगरी वाइज कटऑफ भी घोषित कर दी गई है। इस बार कटऑफ काफी हाई रही है। इसका अर्थ यह हुआ की यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर बनने का सपना देखने वालें युवाओं को अब ओर कड़ी मेहनत करनी पडेगी।

सामान्य वर्ग की कटऑफ 400 में से 369.87854 अंक दर्ज की गई है, जबकि महिला सामान्य वर्ग की कटऑफ 360.50336 रही। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) में पुरुषों की कटऑफ 364.41142 और महिलाओं की 353.22001 रही। ओबीसी वर्ग में पुरुषों की कटऑफ 364.56024 और महिलाओं की 353.76545 दर्ज की गई है। एससी वर्ग में पुरुष अभ्यर्थियों की कटऑफ 350.91474 और महिला अभ्यर्थियों की 337.94120 रही, जबकि एसटी वर्ग में पुरुषों की कटऑफ 334.65475 और महिलाओं की 306.91905 अंक रही।

भर्ती बोर्ड के अनुसार लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर कुल 12,333 अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए योग्य घोषित किया गया है। यह संख्या विज्ञापित पदों के मुकाबले लगभग 2.7 गुना है। समान कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले सभी उम्मीदवारों को भी अगले चरण में शामिल किया गया है।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सफल अभ्यर्थियों को अब दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए बुलाया जाएगा। बोर्ड जल्द ही डीवी और पीएसटी की विस्तृत तिथि और चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी करेगा

अभ्यर्थी अपना रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर www.uppbpb.gov.in लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर सब्मिट करें। स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट भी किया जा सकता है।

YuvaSahakar Desk