Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

उन्नाव के आम की अंतरराष्ट्रीय ब्रांडिंग: किसानों की आय में होगी तीन गुना वृद्धि

उन्नाव के आम को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की पहल शुरू हुई है। हाईटेक ग्रेडिंग, पैकेजिंग और निर्यातकों से सीधा संपर्क स्थापित कर 20 आम हजार किसानों की आय तीन गुना बढ़ाने का लक्ष्य है। ODOP योजना के तहत उन्नाव के 6.60 लाख मीट्रिक टन आम उत्पादन को ब्रांडिंग के जरिए वैश्विक बाजार में ले जाया जाएगा।

Published: 11:50am, 16 Jun 2025

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आम उत्पादन को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। प्रशासन की पहल पर अब उन्नाव के आमों की अंतरराष्ट्रीय ब्रांडिंग की जाएगी, जिससे न केवल इन आमों को वैश्विक पहचान मिलेगी, बल्कि जिले के लगभग 20 हजार आम उत्पादक किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि की संभावना भी बनेगी।

इस अभियान की शुरुआत जिलाधिकारी गौरांग राठी द्वारा की गई है। उन्होंने ‘किसान तक’ कार्यक्रम के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि उन्नाव के आमों को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और दक्षिण भारत के प्रमुख व्यापारियों एवं निर्यातकों से जोड़ा जाएगा। इसका उद्देश्य उन्नाव के आमों को देश और विदेश दोनों स्तरों पर बाजार दिलाकर उनकी गुणवत्ता और ब्रांड को स्थापित करना है।

उन्नाव जिले के सफीपुर, बांगरमऊ और हसनगंज क्षेत्र आम उत्पादन के प्रमुख बेल्ट माने जाते हैं। उद्यान विभाग के अनुसार, जिले में हर वर्ष लगभग 6.60 लाख मीट्रिक टन आम का उत्पादन होता है, जिसमें दशहरी, लंगड़ा और चौसा जैसी प्रीमियम किस्में शामिल हैं। लेकिन अब तक किसानों को उनकी फसल का समुचित मूल्य नहीं मिल पाता था, क्योंकि निर्यातकों से सीधा संपर्क न होने के कारण बिचौलिये ही अधिक लाभ उठा लेते थे।

अब इस व्यवस्था को बदलते हुए मियांगंज में हाईटेक ग्रेडिंग मशीनें स्थापित की जाएंगी, जिससे आमों को गुणवत्ता के अनुसार छांटा और बेचा जा सकेगा। इसके अलावा उन्नत पैकेजिंग के लिए गनी बैग और आधुनिक बोरियों की व्यवस्था भी की जा रही है। मियांगंज को एक नई फल मंडी के रूप में विकसित करने की योजना भी बनाई गई है।

ज्ञात हो कि उन्नाव जिले को वर्ष 2021 में ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ (ODOP) योजना के तहत आम उत्पादन के लिए चिन्हित किया गया था। अब इस दिशा में हो रही पहल से किसानों को बेहतर कीमतें, ब्रांडिंग और सीधी मार्केटिंग के अवसर मिलेंगे, जिससे उनकी आमदनी में स्थायी रूप से सुधार होगा।

YuvaSahakar Desk

Recent Post