Trending News

 राज्यसभा की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, निर्विरोध चुने गए 26 उम्मीदवार         श्रीनगर में आयोजित हुआ कोल्ड वाटर फिशरीज पर पहला राष्ट्रीय सम्मेलन, हिमालयी राज्यों में रेनबो ट्राउट और महसीर जैसी उच्च मूल्य वाली मछलियों के उत्पादन को बढ़ावा देना लक्ष्य, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने जरी किए शीत जल मत्स्य विकास के लिए मॉडल दिशानिर्देश         मध्य प्रदेश में पैक्स से जोड़े जाएंगे 10 लाख किसान, अप्रैल माह से शुरू होगा सदस्यता अभियान, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने दी जानकारी         बारिश व तेज हवाओं ने किसानो की बढ़ाई चिंता, सरसों, गेहूं और आलू की फसल हुई प्रभावित, यूपी, पंजाब समेत 17 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी, पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी         ओडिशा में दर्दनाक हादसा, कटक के मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 11 मरीजों की मौत, 11 कर्मचारी झुलसे, CM मांझी ने मृतक परिवारों को 25-25 लाख रूपए मुआवजे की घोषणा की         LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई        

नंद बाबा दुग्ध मिशन से समृद्ध होगा उत्तर प्रदेश, देसी गायों की डेयरी खोलने पर मिलेगा अनुदान

इच्छुक व्यक्ति 23 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट nandbabadugdhmission.up.gov.in पर जाना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद इसकी हार्ड कॉपी संबंधित विभाग में जमा करनी होगी।

Published: 15:00pm, 19 Aug 2025

उत्तर प्रदेश सरकार ने पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत कई योजनाएं शुरू की हैं। इन्हीं में से एक है मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना, जिसके जरिए राज्य के युवाओं और किसानों को देसी नस्ल की गायों की डेयरी खोलने के लिए अनुदान दिया जाएगा।

योजना के तहत किसानों को गिर, साहिवाल, थारपाकर जैसी देसी नस्ल की गायों पर आधारित डेयरी यूनिट स्थापित करने के लिए अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए कुल लागत 23.60 लाख रुपये निर्धारित की गई है। सरकार लाभार्थियों को 50 प्रतिशत यानी अधिकतम 11.80 लाख रुपये का अनुदान देगी। यह राशि किसानों को दो किस्तों में जारी होगी। वहीं, कुल लागत का 15 प्रतिशत किसान को स्वयं लगाना होगा और शेष 35 प्रतिशत राशि बैंक ऋण से प्राप्त की जा सकेगी।

योजना का लाभ पाने के लिए आवेदक का उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना जरूरी है। इसके साथ ही आधार कार्ड, गाय-भैंस पालन का अनुभव और कम से कम 8,712 वर्ग फुट भूमि होना अनिवार्य है।

आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक व्यक्ति 23 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट nandbabadugdhmission.up.gov.in पर जाना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद इसकी हार्ड कॉपी संबंधित विभाग में जमा करनी होगी।

योजना के नियमों के अनुसार लाभार्थी को गायें प्रदेश से बाहर से खरीदनी होंगी। साथ ही, गायों का टैगिंग और तीन वर्ष का बीमा कराना अनिवार्य होगा। डेयरी के लिए शेड का निर्माण भी मानकीकृत डिजाइन के अनुरूप किया जाना चाहिए। आवेदनकर्ताओं का चयन ई-लॉटरी प्रणाली के माध्यम से होगा।

Diksha

Recent Post