Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

केंद्रीय बजट से पहले तुहिन कांत पांडे को मिला नए राजस्व सचिव का दायित्व

संजय मल्होत्रा के भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर बनाए जाने के बाद अरुणीश चावला को तात्कालिक तौर पर उनकी जगह रेवेन्यू सेक्रेटरी बनाया गया था लेकिन तुहिन कांत पांडेय राजस्व सचिव बनाए गए हैं, जिनपर बजट में डायरेक्ट टैक्स (Direct Tax) और इनडायरेक्ट टैक्स (Indirect Tax) को लेकर लिए जाने फैसलों की जिम्मेदारी होगी।

Published: 12:26pm, 09 Jan 2025

केंद्रीय बजट 2025-26 (Budget 2025) से पहले भारत सरकार ने शीर्ष प्रशासनिक स्तर एक निर्णायक फेरबदल किया है। सरकार ने तुहिन कांत पांडे (Tuhin Kanta Pandey) को अरुणीश चावला (Arunish Chawla) की जगह नया राजस्व सचिव (Revenue Secretary) नियुक्त किया है। अरुणीश चावला को निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) में प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय (Department of Personnel & Training) की तरफ से जारी आदेश के अनुसार, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने राजस्व सचिव के रूप में पांडे (Revenue Secretary Tuhin Kanta Pandey) की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। पांडे अभी वित्त मंत्रालय (Ministry of Finance) के सचिव के पद पर बने रहेंगे।

तुहिन कांत पांडे (Tuhin Kanta Pandey) ओडिशा कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और उन्हें एयर इंडिया की लंबे समय से लंबित बिक्री को सफलतापूर्वक पूरा करने और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की लिस्टिंग की देखरेख का श्रेय दिया जाता है। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री और यूके से एमबीए की शिक्षा ली है। आईएएस अधिकारी के रूप में उन्होंने ओडिशा राज्य और केंद्र सरकार दोनों स्तर पर विभिन्न पदों पर काम किया है।

वहीं, बिहार कैडर के 1992 बैच के आईएएस अधिकारी अरुणीश चावला को 25 दिसंबर को राजस्व सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था, जिनका अब तबादला हो गया है। चावला ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट की उपाधि भी प्राप्त की है। उन्होंने 1 नवंबर, 2023 से रसायन और उर्वरक मंत्रालय में फार्मास्यूटिकल्स विभाग में सचिव के रूप में कार्य किया। उससे पहले, चावला ने मेट्रो रेल परियोजना पटना के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्य किया है। उन्होंने वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर भी कार्य किया है।

YuvaSahakar Desk

Recent Post