Trending News

 राज्यसभा की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, निर्विरोध चुने गए 26 उम्मीदवार         श्रीनगर में आयोजित हुआ कोल्ड वाटर फिशरीज पर पहला राष्ट्रीय सम्मेलन, हिमालयी राज्यों में रेनबो ट्राउट और महसीर जैसी उच्च मूल्य वाली मछलियों के उत्पादन को बढ़ावा देना लक्ष्य, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने जरी किए शीत जल मत्स्य विकास के लिए मॉडल दिशानिर्देश         मध्य प्रदेश में पैक्स से जोड़े जाएंगे 10 लाख किसान, अप्रैल माह से शुरू होगा सदस्यता अभियान, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने दी जानकारी         बारिश व तेज हवाओं ने किसानो की बढ़ाई चिंता, सरसों, गेहूं और आलू की फसल हुई प्रभावित, यूपी, पंजाब समेत 17 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी, पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी         ओडिशा में दर्दनाक हादसा, कटक के मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 11 मरीजों की मौत, 11 कर्मचारी झुलसे, CM मांझी ने मृतक परिवारों को 25-25 लाख रूपए मुआवजे की घोषणा की         LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई        

परंपरागत बीज संरक्षण में अब छोटे किसान भी होंगे भागीदार- अमित शाह

अमित शाह ने बताया कि अगले पांच वर्षों में देशभर में 2 लाख बहुउद्देशीय सहकारी समितियों के गठन का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से अब तक 35,395 समितियों का गठन किया जा चुका है। इन समितियों में कृषि ऋण, डेयरी, बीज और जैविक उत्पादों से संबंधित इकाइयां प्रमुख रूप से शामिल हैं।

Published: 15:09pm, 07 Aug 2025

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार परंपरागत बीजों के संरक्षण के लिए छोटे किसानों को अनुबंध से जोड़ेगी, ताकि उन्हें इस प्रक्रिया से आर्थिक लाभ प्राप्त हो सके। नई दिल्ली में सहकारिता मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की दूसरी बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि मोदी सरकार सहकारी समितियों को केवल सामाजिक संगठनों तक सीमित नहीं रखना चाहती, बल्कि उन्हें व्यावसायिक और प्रतिस्पर्धी इकाइयों में बदलने का लक्ष्य रखती है।

शाह ने बताया कि अगले पांच वर्षों में दो लाख बहुउद्देशीय सहकारी समितियों के गठन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिनमें से अब तक 35,395 समितियां स्थापित हो चुकी हैं। इनमें कृषि ऋण, डेरी, बीज संरक्षण, और जैविक उत्पादों से संबंधित समितियां शामिल हैं। भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड (बीसीसीएल) परंपरागत बीजों के संरक्षण, संग्रहण और उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। अब छोटे किसानों को भी इस प्रक्रिया से जोड़ा जाएगा, ताकि वे इसका प्रत्यक्ष लाभ उठा सकें।

उन्होंने कहा कि सहकारिता क्षेत्र भूमिहीन और पूंजीविहीन व्यक्तियों के लिए सबसे बड़ा अवसर प्रदान करता है। सरकार ने हाल के वर्षों में तीन प्रमुख बहु-राज्यीय सहकारी समितियों की स्थापना की है: राष्ट्रीय सहकारी आर्गेनिक लिमिटेड (एनसीओएल) जैविक उत्पादों की प्रमाणिकता और विपणन सुनिश्चित करती है, भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड बीज संरक्षण को बढ़ावा देती है, और राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड किसानों के उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने में सहायता करती है। इन प्रयासों से किसानों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य प्राप्त हो रहा है।

शाह ने परामर्शदात्री समिति के सदस्यों से अपील की कि वे अपने-अपने राज्यों में डेरी क्षेत्र को मजबूत करने के लिए विशेष प्रयास करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने और उनके उत्पादों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

YuvaSahakar Desk

Recent Post