Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

कृषि महाकुंभ: पंतनगर में किसानों के लिए आधुनिक खेती, उन्नत बीज और कृषि यंत्रों का होगा संगम

मेले में कृषि उद्योग प्रदर्शनी, उन्नत बीजों की बिक्री, पशुपालन और मत्स्य पालन प्रतियोगिताएँ, वैज्ञानिकों के व्याख्यान और कृषक गोष्ठी जैसी कई गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

यह मेला किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों, उन्नतशील फसलों और आधुनिक कृषि यंत्रों से अवगत कराने का एक बेहतरीन मंच प्रदान करेगा


Published: 13:32pm, 24 Feb 2025

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर, 7 से 10 मार्च 2025 तक चार दिवसीय 117वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन कर रहा है। यह मेला किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों, उन्नत फसलों और आधुनिक कृषि यंत्रों से अवगत कराने के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान करेगा। मेले में कृषि उद्योग प्रदर्शनी, उन्नत बीजों की बिक्री, पशुपालन और मत्स्य पालन प्रतियोगिताएँ, वैज्ञानिकों के व्याख्यान और कृषक गोष्ठी जैसी कई गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

उत्तराखंड के पंतनगर में यह आयोजन किसानों की उत्पादकता बढ़ाने और आधुनिक खेती के तरीकों को प्रोत्साहित करने का कार्य करेगा। किसान इस मेले में भाग लेकर अपनी खेती को और उन्नत बना सकते हैं।

मेले का प्रमुख आकर्षण

  1. उन्नतशील बीज और फसलें: किसानों के लिए उन्नत धान, अरहर, मूंग, उरद और सोयाबीन की उन्नतशील प्रजातियों की जानकारी और बिक्री उपलब्ध होगी.
  2. कृषि उद्योग प्रदर्शनी: इसमें आधुनिक कृषि यंत्रों, ड्रोन तकनीक और जैविक खेती से जुड़े उपकरणों का प्रदर्शन किया जाएगा.
  3. व्याख्यानमाला एवं कृषक गोष्ठी: कृषि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों से सीधा संवाद कर किसान नवीनतम कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
  4. पशुपालन और मत्स्य पालन प्रदर्शन: पशुपालकों के लिए संकर बछियों की नीलामी और मत्स्य उत्पादन प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा.
  5. विशेष प्रतियोगिताएँ: फल-फूल एवं शाक-भाजी प्रदर्शनी, परिरक्षित खाद्य पदार्थों की प्रतियोगिता, पशु प्रदर्शनी, और सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे.

प्रमुख उन्नतशील फसल प्रजातिया

  • धानः पंत धान 26, पंत धान 24. एच. के. आर. 47. एच. के. आर. 127 पी. आर. 113. पी. आर. 121, पी.आर. 126. पी. आर. 127. पी. आर 128, पी. आर. 129, नरेन्द्र 359, सरजू 52 एम. टी.यू. 7029, पूसा 1121 (पूसा सुगन्ध 4), पूसा 2511 ( पूसा सुगन्ध 5), पंत सुगन्ध धान 17, पूसा बासमती 1509, पूसा बासमती 1619, पूसा बासमती 1718, पंत सुगन्ध धान 27
  • अरहरः पंत अरहर 6, पंत अरहर 291,
  • मूँगः पंत मूँग 5, पंत मूँग 6, पंत मूँग 8, पंत मूँग 9, विराट, शिखा,
  • उर्दः पंत उर्द 7, पंत उर्द 8 पंत उर्द 9, पंत उर्द 10, पंत उर्द 11, पंत उर्द 12 पंत उर्द 40
  • सोयाबीन: पी. एस. 1225, पी.एस. 1347 पी.एस. 21. पी. एस. 24, पी. एस. 25, पी. एस. 26

महत्वपूर्ण कार्यक्रम और तिथियां

मार्च 2025:

  • उद्घाटन समारोह (गांधी हॉल, 11:00 बजे)
  • फल-फूल प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता (मेला प्रांगण)
  • व्याख्यानमाला एवं कृषक गोष्ठी (गांधी हॉल, 3:00 बजे)

मार्च 2025:

  • संकर बछियों की नीलामी (शैक्षणिक डेरी फार्म, नगला, 2:00 बजे)
  • मत्स्य उत्पादन प्रदर्शनी व प्रतियोगिता (3:00 बजे)

मार्च 2025: पशु प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता (पशुचिकित्सा महाविद्यालय, 10:00 बजे)

7-9 मार्च 2025: सांस्कृतिक कार्यक्रम (गांधी हॉल, 7:00 – 8:30 बजे)

10 मार्च 2025:  समापन एवं पुरस्कार वितरण (गांधी हॉल, 3:00 बजे)

YuvaSahakar Desk

Recent Post