Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

वैश्विक बाजार में भारतीय प्याज की मांग पर मंडराया खतरा, चीन और पाकिस्तान ने मारी बाजी

भारत ने वित्त वर्ष 2024-25 में 307 लाख टन प्याज का उत्पादन किया है, जो पिछले वर्षों की तुलना में 64.88 लाख टन अधिक है

Published: 17:31pm, 30 Jun 2025

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय प्याज की मांग पर एक नया संकट आ खड़ा हुआ है। भारत सरकार ने घरेलू बाजार में प्याज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए दो वर्ष पहले निर्यात पर रोक लगा दी थी, जिससे पाकिस्तान, चीन और म्यांमार जैसे देशों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने का अवसर मिल गया। अब भारत के स्थान पर इन देशों से प्याज की आपूर्ति होने लगी है, जिससे वैश्विक बाजार में भारत की हिस्सेदारी कम हो रही है।

भारत ने वित्त वर्ष 2024-25 में 307 लाख टन प्याज का उत्पादन किया है, जो पिछले वर्षों की तुलना में 64.88 लाख टन अधिक है। 2023-24 में भारत ने 25.25 लाख टन प्याज का निर्यात किया था, जो प्रतिबंध लगने के कारण घटकर 17 लाख टन रह गया। इससे भारत का सबसे बड़ा आयातक देश बांग्लादेश भी अब स्वयं घरेलू उत्पादन करने लगा है।

इसके साथ ही, पाकिस्तानी प्याज की कीमत मात्र 170 डॉलर प्रति टन है, जबकि चीनी प्याज की कीमत 250 डॉलर प्रति टन है। ऐसे में भारतीय प्याज की कीमत 300 डॉलर प्रति टन होने के कारण प्रतिस्पर्धा करना मुश्किल हो गया है। प्याज उत्पादन के मामले में भारत शीर्ष स्थान पर है, लेकिन वैश्विक बाजार में प्याज निर्यात के मामले में भारत पिछड़ गया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि भारत सरकार को तुरंत स्पष्ट निर्यात नीति बनानी चाहिए, जिससे किसानों को उचित मूल्य मिल सके और उनका उत्साह बढ़े। वैश्विक बाजार में भारत की उपस्थिति कम होने के कारण भारत को नए बाजार तलाशने चाहिए।

YuvaSahakar Desk

Recent Post