Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

भारतीय नौसेना को मिला पहला एडवांस गाइडेड मिसाइल युद्धपोत “हिमगिरि”

हिमगिरि को 14 दिसंबर 2020 को लॉन्च किया गया था। यह जहाज ब्रह्मोस एंटी-शिप और लैंड-अटैक क्रूज़ मिसाइलों के साथ-साथ बराक-8 एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइलों से लैस है। इसके साथ ही यह उन्नत एईएसए रडार, आधुनिक लड़ाकू प्रणालियों और डीजल इंजन-गैस टर्बाइन संयोजन से संचालित होता है। यह युद्धपोत वायु-रोधी, सतह-रोधी और पनडुब्बी-रोधी युद्ध संचालन में पूरी तरह सक्षम है।

Published: 11:59am, 01 Aug 2025

भारतीय नौसेना की मारक क्षमता को नई मजबूती देने वाला पहला एडवांस गाइडेड मिसाइल युद्धपोत हिमगिरि गुरुवार को नौसेना को सौंप दिया गया। यह युद्धपोत परियोजना 17ए के तहत तैयार किया गया है और इसे सरकारी रक्षा कंपनी गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) लिमिटेड ने निर्मित किया है।

149 मीटर लंबे और 6670 टन वजनी हिमगिरि जीआरएसई द्वारा अब तक बनाया गया सबसे बड़ा और अत्याधुनिक गाइडेड मिसाइल युद्धपोत है। जीआरएसई के इतिहास में यह 801वां और अब तक का सबसे परिष्कृत पोत है। इसे कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्वी नौसेना कमान के चीफ स्टॉफ आफिसर (तकनीकी) रियर एडमिरल रवनीश सेठ ने भारतीय नौसेना की ओर से औपचारिक रूप से स्वीकार किया।

ब्रह्मोस और बराक-8 मिसाइलों से लैस

हिमगिरि को 14 दिसंबर 2020 को लॉन्च किया गया था। यह जहाज ब्रह्मोस एंटी-शिप और लैंड-अटैक क्रूज़ मिसाइलों के साथ-साथ बराक-8 एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइलों से लैस है। इसके साथ ही यह उन्नत एईएसए रडार, आधुनिक लड़ाकू प्रणालियों और डीजल इंजन-गैस टर्बाइन संयोजन से संचालित होता है। यह युद्धपोत वायु-रोधी, सतह-रोधी और पनडुब्बी-रोधी युद्ध संचालन में पूरी तरह सक्षम है।

21,833 करोड़ से अधिक की लागत

परियोजना 17ए के तहत तीन एडवांस गाइडेड मिसाइल युद्धपोतों का निर्माण किया जा रहा है, जिनमें से हिमगिरि पहला है। तीनों पोतों पर कुल 21,833 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने का अनुमान है। जीआरएसई अब तक 112 युद्धपोत बना चुका है, जो किसी भी भारतीय शिपयार्ड का रिकॉर्ड है।

नौसैनिकों के लिए सुविधाएं

हिमगिरि पर 225 नौसैनिकों और अधिकारियों के लिए आरामदायक आवास की व्यवस्था की गई है। साथ ही इस पर हेलीकॉप्टर संचालन के लिए भी पूर्ण विमानन सुविधाएं मौजूद हैं।

 

Diksha

Recent Post