Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की पहली बैठक आयोजित

बैठक में आवश्यकता-आधारित अनुसंधान, बेहतर खेती एवं प्रसंस्करण तकनीक, ग्रेडिंग, सुखाने, पॉपिंग और पैकेजिंग के लिए आधारभूत ढांचे के विकास, मूल्य संवर्धन, ब्रांडिंग, बाजार संपर्क और निर्यात की तैयारी पर विशेष बल दिया गया

Published: 16:01pm, 15 Dec 2025

राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की पहली बोर्ड बैठक कृषि भवन, नई दिल्ली में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी ने की। इस बैठक के साथ मखाना क्षेत्र के समग्र विकास के लिए 476 करोड़ रुपये की केंद्रीय क्षेत्र योजना के औपचारिक क्रियान्वयन की शुरुआत हुई।

बैठक में राज्यों और अनुसंधान संस्थानों द्वारा प्रस्तुत वार्षिक कार्य योजनाओं की समीक्षा की गई तथा विभिन्न प्रमुख विकासात्मक घटकों के लिए बजट आवंटन को मंजूरी दी गई।

बोर्ड ने राज्यों से बीज आवश्यकता का समेकन करने पर जोर दिया, जिसे बिहार स्थित राज्य कृषि विश्वविद्यालय, सबौर और केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, समस्तीपुर के माध्यम से पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही यह निर्णय लिया गया कि सबौर कृषि विश्वविद्यालय, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय और एनआरसी मखाना, दरभंगा, विभिन्न राज्यों से मास्टर ट्रेनर्स को मखाना मूल्य श्रृंखला से जुड़ी उन्नत तकनीकों का प्रशिक्षण देंगे, ताकि पारंपरिक और गैर-पारंपरिक दोनों क्षेत्रों में मखाना की खेती को बढ़ावा दिया जा सके।

बैठक में आवश्यकता-आधारित अनुसंधान, बेहतर खेती एवं प्रसंस्करण तकनीक, ग्रेडिंग, सुखाने, पॉपिंग और पैकेजिंग के लिए आधारभूत ढांचे के विकास, मूल्य संवर्धन, ब्रांडिंग, बाजार संपर्क और निर्यात की तैयारी पर विशेष बल दिया गया।

इस बैठक के माध्यम से मखाना क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए एक समन्वित, वैज्ञानिक और बाजार-उन्मुख कार्ययोजना तैयार की गई।

Diksha

Recent Post