Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

कृषि सहयोग को लेकर इथियोपिया के राजदूत ने कृभको प्रबंधन से की मुलाकात

बैठक के दौरान उर्वरक क्षेत्र एवं इससे जुड़े कृषि-इनपुट व्यवसायों में सहयोग की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। दोनों पक्षों ने संस्थागत एवं व्यावसायिक संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया, जिससे कृषि विकास और किसानों के हित में नई पहल की जा सके

Published: 12:05pm, 18 Dec 2025

भारत में इथियोपिया के संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य के राजदूत महामहिम फेसेहा शावेल ने अपने साथ द्वितीय सचिव गेबरू टेकले के साथ नई दिल्ली स्थित कृभको भवन में कृभको (KRIBHCO) के वरिष्ठ प्रबंधन के साथ शिष्टाचार भेंट की। इस बैठक का उद्देश्य आपसी सहयोग और व्यापारिक साझेदारी की संभावनाओं पर विचार करना था।

इथियोपियाई प्रतिनिधिमंडल ने कृभको के प्रबंध निदेशक एस. एस. यादव से मुलाकात की। इस अवसर पर निदेशक (विपणन) वी. एस. आर. प्रसाद, निदेशक (वित्त) मनीष कुमार तथा महाप्रबंधक (तकनीकी) संजय कंसल भी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान उर्वरक क्षेत्र एवं इससे जुड़े कृषि-इनपुट व्यवसायों में सहयोग की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। दोनों पक्षों ने संस्थागत एवं व्यावसायिक संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया, जिससे कृषि विकास और किसानों के हित में नई पहल की जा सके।

कृभको अधिकारियों ने सहकारी मॉडल के तहत उर्वरक उत्पादन, विपणन और तकनीकी सेवाओं में संगठन के व्यापक अनुभव को साझा किया, जबकि इथियोपियाई पक्ष ने उभरते बाजारों में सहयोग की संभावनाओं को रेखांकित किया।

यह बैठक कृषि विकास को समर्थन देने, अंतरराष्ट्रीय साझेदारी को बढ़ावा देने तथा ज्ञान के आदान-प्रदान के माध्यम से भारत के कृषि एवं सहकारी क्षेत्र की प्राथमिकताओं के अनुरूप सहयोग को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही।

Diksha

Recent Post