Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सहकारी समितियों द्वारा गिरवी रखी गई जमीनों को सूची से हटाने का आदेश दिया

बैठक में भूमि पुन: सर्वेक्षण, पट्टादार पासबुक और ऑनलाइन भूमि डेटाबेस में सुधार से जुड़े कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों की भी समीक्षा की गई

Published: 12:47pm, 10 Dec 2025

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने राजस्व सेवाओं की समीक्षा बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए निर्देश दिया है कि 1999 तक प्राथमिक सहकारी समितियों (Primary Cooperative Societies) में गिरवी रखी गई असाइन भूमि को 22-ए निषिद्ध सूची (Prohibited List) से हटाया जाए।

सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि जून 2024 से अब तक 22-ए सूची से भूमि हटाने के लिए 6,846 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस पर मुख्यमंत्री नायडू ने लंबित मामलों को तेजी से निपटाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों, राजनीतिक पीड़ितों, स्वतंत्रता सेनानियों, 1954 से पहले की असाइन भूमि धारकों के मामलों सहित सहकारी समितियों में गिरवी रखी गई असाइन भूमि से जुड़े सभी मामलों का शीघ्र निपटारा किया जाए।

बैठक में भूमि पुन: सर्वेक्षण, पट्टादार पासबुक और ऑनलाइन भूमि डेटाबेस में सुधार से जुड़े कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों की भी समीक्षा की गई। इसके साथ ही 22-ए सूची से सहकारी समितियों से जुड़े असाइन भूमि को हटाने का निर्देश बैठक का एक प्रमुख निर्णय रहा।

Diksha

Recent Post