Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

खेड़ा DCCB के चेयरमेन को ग्लोबल आइकॉनिक अवार्ड से सम्मानित किया गया

इस अवसर पर पटेल को सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस एवं ट्रॉफी प्रदान की गई

Published: 14:21pm, 08 Jan 2026

नई दिल्ली में इकोनॉमिक ग्रोथ फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में खेड़ा जिला केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड, नडियाड के अध्यक्ष तेजसकुमार बी. पटेल को ‘ग्लोबल आइकॉनिक अचीवर्स अवॉर्ड–2025’ से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान बैंकिंग क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य, सहकारी बैंकिंग के विकास में महत्वपूर्ण योगदान तथा समाजसेवा के प्रति समर्पण के लिए प्रदान किया गया।

इस अवसर पर पटेल को सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। सम्मान प्राप्त करने पर उन्होंने इकोनॉमिक ग्रोथ फाउंडेशन तथा कार्यक्रम के आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तेजसकुमार बी. पटेल ने कहा कि खेड़ा जिला केंद्रीय सहकारी बैंक द्वारा विभिन्न विकासोन्मुखी योजनाएं लागू की जा रही हैं, जिनके माध्यम से खेड़ा और आनंद जिलों की विरपुर एवं बालासिनोर तहसीलों में किसानों और पशुपालकों के जीवन स्तर में निरंतर सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस दिशा में प्रयास जारी रहेंगे।

पटेल ने आगे कहा कि यह पुरस्कार सहकारी क्षेत्र से जुड़े सभी हितधारकों किसानों, पशुपालकों तथा बैंक के कर्मचारियों को समर्पित है, जिनके सहयोग से सहकारी बैंकिंग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा रहा है।

Diksha

Recent Post