राहुल द्रविड़ और रॉजर बिन्नी को भारतीय क्रिकेट में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) यहां रविवार को यहां होने वाले सालाना नमन पुरस्कार समारोह 2026 में अपने सर्वोच्च कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित करेगी। । मिताली राज को महिला क्रिकेट के विकास और वैश्विक स्तर पर इसकी प्रतिष्ठा बढ़ाने में उनके असाधारण योगदान को मान्यता देते हुए बीसीसीआई महिलाओं का कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट से नवाजेगी। नमन पुरस्कार 2024-25 सीज़न के दौरान अंतर्राष्ट्रीय , घरेलू और आयु वर्ग क्रिकेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले क्रिकेटरों को भी सम्मानित किया जाएगा। बीसीसीआई के सालाना नमन अवार्ड भारत के टेस्ट और वन डे कप्तान शुभमन गिल को 2024-25 सीजन के लिए दूसरी बार सर्वश्रेष्ठ पुरुष अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के लिए पॉली उमरीगर अवार्ड दिया जाएगा। शुभमन गिल ने 2025 में टेस्ट में 70 से अधिक की औसत से 983रन बनाए,जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ उसकी धरती पर उसके खिलाफ दो दो से ड्रॉ रही टेस्ट सीरीज में बनाए 754 रन भी शामिल है। साथ ही शुभमन गिल ने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी जिताने में भी अहम भूमिका निभाई। शुभमन गिल ने 2025 में भारत के लिए वन डे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 490 बनाए। स्मृति मंधाना को पांचवीं बार सर्वश्रेष्ठ महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर का अवार्ड दिया जाएगा।
मुंबई के आयुष म्हात्रे को 2024-25 मे घरेलू सीमित ओवरों के क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर के लाला अमरनाथ अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा जबकि विदर्भ के हर्ष दुबे रणजी ट्रॉफी 2024-25 सीजन में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर का लाला अमरनाथ अवार्ड दिया जाएगा।
राहुल द्रविड़ बतौर बल्लेबाज अपनी सशक्त तकनीक और मजबूत रक्षण के चलते भारतीय क्रिकेट ‘दीवार’कहलाए। द्रविड़ ने टेस्ट में भारत के लिए 13288 रन और वन डे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 10889 रन बनाए। द्रविड़ के चीफ कोच रहते भारतीय टीम 2023 के वन डे विश्व कप में अपने सभी मैच फाइनल में पहुंच कर आखिरी बाधा पर लड़खड़ा खिताब ऑस्ट्रेलिया से हार दूसरी बार खिताब जीतने से चूक गई थी। द्रविड़ के चीफ रहते भारत ले 2024 में अमेरिका में टी 20 क्रिकेट विश्व कप खिताब जीता। राहुल द्रविड़ को भारतीय क्रिकेट में उनके शानदार योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। द्रविड़ क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक तो हैं ही साथ उन्हें ऐसे कोच और मार्गदर्शक के रूप में देखा गया है जिन्होंने भारतीय क्रिकेट के एक नए युग को संवारा। द्रविड़ अपने बेहतरीन अंतर्राष्ट्रीय करियर में अपनी उत्कृष्ट बल्लेबाजी तकनीक और अपने मजबूत रक्षण के कारण टीम इंडिया की ‘दीवार’ के रूप में याद किए जाएंगे। द्रविड़ बतौर बल्लेबाज और कप्तान भारत की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलकाता टेस्ट सहित कई यादगार जीतों के शिल्पी रहे। बतौर क्रिकेट अपना बल्ला टांगने के बाद द्रविड़ ने बतौर कोच भारतीय क्रिकेट का भविष्य संवारा। नैशनल क्रिकेट अकेडमी (एनसीए) के प्रमुख के रूप में द्रविड़ ने भारतीय क्रिकेटरों के विकास की मजबूत राह बनाने, नौजवान क्रिकेटरों को मार्गदर्शन देने और राष्ट्रीय टीमों के लिए प्रतिभाओं की एक मजबूत कड़ी तैयार करने में अहम भूमिका निभाई। द्रविड़ ने कोच रहते भारत को 2018 में आईसीसी अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप जिताया। द्रविड़ के चीफ कोच रहते भारत का 2024 में आईसीसी टी 20 क्रिकेट विश्व कप जीतना टीम इंडिया के जीवट तैयारियों और वैश्विक मंच पर वर्चस्व को दर्शाता है। द्रविड़ ने बतौर कोच भारतीय क्रिकेट के वर्तमान और भविष्य को संवारा।
रॉजर बिन्नी 1983 में कपिल देव की अगुआई में ऐतिहासिक वन डे क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के अहम सदस्य रहे। बिन्नी ने बतौर खिलाड़ी, प्रशासक और मेंटर दो दशक तक भारतीय क्रिकेट में योगदान किया। अपने जमाने के बेहतरीन स्विंग व सीम गेंदबाज रॉजर बिन्नी ने 1983 के वन डे विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट चटकाए खिताब जिताने में कपिल देव, मोहिंदर अमरनाथ और यशपाल शर्मा के साथ अहम भारतीय क्रिकेट का यादगार पन्ना लिखने में अहम योगदान किया। बिन्नी वन डे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में बल्ले और गेंद से आगाज करने वाले गिने चुने भारतीय क्रिकेटरों में से एक हैं। बिन्नी के कोच रहते भारत की अंडर 19 टीम ने 2000 में आईसीसी अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप खिताब जीता। बिन्नी ने नौजवान क्रिकेटरों को उनके पेशेवर करियर के शुरू में मदद की। बिन्नी 2012 से 2017 तक भारतीय बीसीसीआई के छठे अध्यक्ष रह और इस दौरान भारत ने क्रिकेट में कई कामयाबिया हासिल की। बिन्नी को सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड ईमानदारी और भारतीय क्रिकेट में स्थायी योगदान को परिभाषित करता है।
मिताली राज निर्विवाद रूप से भारतीय ही नहीं बल्कि महिला क्रिकेट की महानतम क्रिकेटरों में से एक है। मिताली राज को महिला क्रिकेट के विकास और वैश्विक स्तर पर ख्याति दिलाने में उनके असाधारण योगदान के सम्मान के रूप में बीसीसीआई लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। वह दो दशक से ज्यादा तक भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेली। मिताली ने अपनी शालीनता, निरंतरता और नेतृत्व से उत्कृष्टता के मानकों की एक नई परिभाषा लिखी। मिताली ने महिला वन डे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 50.68 की औसत से सबसे ज्यादा 7805 रन बनाए। मिताली ने ऐसे मानदंड स्थापित किए जिन्होंने भारत में महिला क्रिकेट के प्रति सोच ही बदल दी और अनगिनत युवा लड़कियों को क्रिकेट खेलने को प्रेरित किया। मिताली की कप्तानी में भारत दो बार आईसीसी महिला विश्व कप के फाइनल में पहुंचा और भारतीय महिला क्रिकेट को नई बुलंदियों पर पहुंचाया।
नमन पुरस्कार 2026 का एक प्रमुख आकर्षण आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाली सभी पांच भारतीय टीमों को सम्मानित किया जाना होगा। यह भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी। बीसीसीआई 2025 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारत की सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम, 2026 में आईसीसी पुरुष टी 20 क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली टीम, आईसीसी अंडर 19 पुरुष विश्व कप,2026 जीतने वाली टीम के साथ भारत की आईसीसी महिला वन डे विश्व कप 2025 जीतने वाली टीम के महिला अंडर 19 विश्व कप, 2025 जीतने वाली अपनी इन सभी पांचों टीमों को सम्मानित करेगा। यह विशेष सम्मान वैश्विक मंच पर भारतीय क्रिकेट की बेमिसाल कामयाबी के दौर का जश्न मनाना है।


