Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

RRB ग्रुप डी भर्ती 2026 की आवेदन प्रक्रिया स्थगित, अब 31 जनवरी से होंगे आवेदन

उम्मीदवार आवेदन और भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर नजर बनाए रखें

Published: 11:51am, 21 Jan 2026

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी भर्ती 2026 की आवेदन प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है। पहले यह प्रक्रिया 21 जनवरी 2026 से शुरू होनी थी, लेकिन अब संशोधित शेड्यूल के अनुसार ऑनलाइन आवेदन 31 जनवरी 2026 से शुरू होंगे। उम्मीदवार 02 मार्च 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती के तहत रेलवे के विभिन्न जोनों और विभागों में लगभग 22,000 पद भरे जाएंगे।

आरआरबी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस में उम्मीदवारों को आवेदन से पहले आधार कार्ड की जानकारी अपडेट कराने की सलाह दी है। आधार में नाम, जन्मतिथि, फोटो और बायोमेट्रिक विवरण 10वीं के प्रमाण पत्र से मेल खाने चाहिए, ताकि भर्ती प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की दिक्कत न हो।

ग्रुप डी में सबसे अधिक रिक्तियां इंजीनियरिंग विभाग में हैं, जिनमें ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-4 के 11,000 पद शामिल हैं। चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट शामिल होंगे।

उम्मीदवार आवेदन और भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर नजर बनाए रखें।

Diksha

Recent Post