Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

देशभर में 72वाँ अखिल भारतीय सहकारिता सप्ताह 14 से 20 नवंबर तक हर्षोल्लास से मनाया जाएगा

देशभर 72वाँ अखिल भारतीय सहकारिता सप्ताह 14 से 20 नवंबर 2025 तक धूमधाम से मनाया जाएगा। इस वर्ष का मुख्य विषय है- “आत्मनिर्भर भारत के लिए सहकारिता वाहन”।

Published: 11:54am, 14 Nov 2025

देशभर 72वाँ अखिल भारतीय सहकारिता सप्ताह 14 से 20 नवंबर 2025 तक धूमधाम से मनाया जाएगा। इस वर्ष का मुख्य विषय है- “आत्मनिर्भर भारत के लिए सहकारिता वाहन”।

राष्ट्रीय स्तर पर भव्य उद्घाटन

सहकारिताओं की शीर्ष संस्था नेशनल कोऑपरेटिव यूनियन ऑफ इंडिया (NCUI) द्वारा नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें दिल्ली के सहकारिता मंत्री रविंदर सिंह (इंद्राज) मुख्य अतिथि होंगे, वहीं ICA-AP अध्यक्ष डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव, विजेंद्र सिंह, और अन्य जाने-माने सहकारी नेता भी शामिल होंगे।

राज्यों में तैयारियां तेज

उत्तर प्रदेश: लखनऊ में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा। मुख्य अतिथि होंगे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जबकि सहकारिता मंत्री जे.पी.एस. राठौर और प्रमुख सचिव सौरभ बाबू भी शामिल रहेंगे। कार्यक्रम का विषय होगा— “डिजिटलाइजेशन के माध्यम से परिचालन दक्षता, जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाना”।

हरियाणा: हरियाणा में राज्य स्तरीय कार्यक्रम डीसीआरयूएसटी, सोनीपत में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे और सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

ओडिशा: ओडिशा में सहकारिता विभाग और राज्य सहकारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष मास रन आयोजित की जाएगी, जिसका उद्देश्य सहकारी सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाना है।

केरल: स्थानीय निकाय चुनावों के कारण केरल में सहकारिता सप्ताह का आयोजन दिसंबर 2025 के अंतिम सप्ताह तक स्थगित कर दिया गया है। मट्टनचेरी सार्वजानिक सहकारी बैंक, अध्यक्ष पी.वी. जयप्रसाद के नेतृत्व में, तय तिथि पर सहकारिता ध्वज फहराएगा और सदस्यों व ग्राहकों को विभिन्न सामुदायिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए आमंत्रित करेगा।

सिक्किम: सिक्किम स्टेट कोऑपरेटिव यूनियन (SICUN) 14–20 नवंबर के बीच सप्ताह का आयोजन करेगा। अध्यक्ष डॉ. मंगल जीत राय ने बताया कि सभी छह जिलों- नामची, ग्यालजिंग, सोरेंग, मंगन, गंगटोक और पाक्योंग में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जबकि भव्य समापन SICUN ऑडिटोरियम में होगा।

सहकारिता सप्ताह का हर दिन डिजिटलाइजेशन, ग्रामीण विकास, महिला व युवा सशक्तिकरण, और नवाचार जैसे उप-विषयों पर केंद्रित रहेगा।

Diksha

Recent Post