Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

कोलंबो में आज से शुरू हुई पांच दिवसीय आईसीए-एपी की 17वीं क्षेत्रीय असेंबली, सदस्य देशों के प्रतिनिधि शामिल

सम्मेलन की थीम "सहकारिताएं एक बेहतर विश्व का निर्माण करती हैं: लचीलापन को मजबूत करना, निवेश को बनाए रखना और स्मार्ट” निर्धारित की गई है

Published: 11:48am, 24 Nov 2025

श्रीलंका में आईसीए-एपी क्षेत्रीय असेंबली का आयोजन कोलंबो में 24 से 28 नवंबर 2025 तक किया जा रहा है। यह 17वीं क्षेत्रीय असेंबली है, जिसकी मेजबानी श्रीलंका की राष्ट्रीय सहकारी समितियां (NCCSL) कर रही है। सम्मेलन की थीम “सहकारिताएं एक बेहतर विश्व का निर्माण करती हैं: लचीलापन को मजबूत करना, निवेश को बनाए रखना और स्मार्ट” निर्धारित की गई है। यह जानकारी इंटरनेशनल कोऑपरेटिव एलायंस के एशिया प्रशांत के चेयरमैन डॉक्टर चंद्रपाल सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इस वैश्विक संस्था के सम्मेलन में नए क्षेत्रीय बोर्ड के चुनाव भी होंगे और यह सहकारिता की अंतर्राष्ट्रीय वर्ष (2025) को चिह्नित करने के लिए भी आयोजित किया जा रहा है। 12वां एशिया-प्रशांत सहकारी फोरम होगा। इस दौरान विभिन्न विषयगत संगोष्ठियां और कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा।

इंटरनेशनल कोऑपरेटिव एलायंस (आईसीए)-एशिया और प्रशांत का सर्वोच्च प्राधिकरण है। श्रीलंका की राष्ट्रीय सहकारी परिषद (एनसीसीएसएल) देश के व्यापक सहकारी आंदोलन के सहयोग से इस कार्यक्रम की मेजबानी कर रही है। इस क्षेत्रीय द्विवार्षिक बैठक में सभी सदस्य देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।

क्षेत्रीय सभा एक केंद्रीय नीति-निर्माण और प्रतिनिधि निकाय है। यह सभी सदस्यों को एक साथ लाता है। उन्हें सहकारी समितियों के विकास से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा करने के साथ-साथ पारस्परिक लाभ के लिए द्विपक्षीय और बहुपक्षीय गठबंधन बनाने का अवसर प्रदान करता है।

यह मुद्दों पर आम सहमति बनाकर और सभी सदस्यों की संतुष्टि के लिए चर्चा के बाद एजेंडा पारित करके सहकारी समितियों की लोकतांत्रिक शासन प्रक्रिया को मज़बूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
श्रीलंका का सहकारी विकास का एक लंबा और समृद्ध इतिहास है, जिसमें 1904 में पहली सहकारी समिति की स्थापना हुई थी। आज, देश 15,000 से अधिक सहकारी समितियॉ हैं। जो 8 मिलियन से अधिक सदस्यों को सेवाएँ प्रदान करता है। तक़रीबन 50,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलता है।

ये सहकारी समितियां कृषि, मत्स्य पालन, युवा और महिला सशक्तिकरण, विपणन, स्वास्थ्य, शिक्षा और वित्त सहित क्षेत्रों की एक विस्तृत श्रृंखला में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, जो देश भर में समावेशी और सतत विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं।

YuvaSahakar Desk

Recent Post