Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

SVC बैंक को IBA की ओर से तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार मिलें

सहकारी क्षेत्र के बैंकों की श्रेणी में एसवीसी बैंक ने बेस्ट फिनटेक एवं डीपीआई (डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर) अडॉप्शन, बेस्ट टेक टैलेंट तथा बेस्ट टेक्नोलॉजी बैंक (स्पेशल मेंशन) पुरस्कार प्राप्त किए

Published: 15:39pm, 13 Jan 2026

SVC बैंक को IBA(इंडियन बैंक्स एसोसिएशन) की एनुअल बैंकिंग टेक्नोलॉजी कॉन्फ्रेंस, एक्सपो एवं सिटेशन्स 2024-25 में तीन प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया। यह समारोह 9 जनवरी 2026 को मुंबई में आयोजित किया गया।

सहकारी क्षेत्र के बैंकों की श्रेणी में एसवीसी बैंक ने बेस्ट फिनटेक एवं डीपीआई (डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर) अडॉप्शन, बेस्ट टेक टैलेंट तथा बेस्ट टेक्नोलॉजी बैंक (स्पेशल मेंशन) पुरस्कार प्राप्त किए।

ये सम्मान भारतीय रिजर्व बैंक के उप-गवर्नर टी. रबी शंकर, आईआईटी बॉम्बे के प्रोफेसर एमेरिटस दीपक फाटक तथा इंडियन बैंक्स एसोसिएशन के मुख्य कार्यकारी अतुल कुमार गोयल द्वारा प्रदान किए गए।

बैंक की ओर से ये पुरस्कार डिजिटल बैंकिंग, आईटी, इंफ्रास्ट्रक्चर, साइबर सुरक्षा और कोर बैंकिंग टीमों के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्राप्त किए। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व समीत कुंबले, डिजिटल बैंकिंग के महाप्रबन्धक ने किया।

ये उपलब्धियां एसवीसी बैंक की फिनटेक अपनाने की प्रतिबद्धता, सुदृढ़ प्रौद्योगिकी प्रशासन और तकनीकी प्रतिभा विकास पर निरंतर फोकस को दर्शाती हैं। इससे न केवल ग्राहकों के अनुभव में सुधार हुआ है, बल्कि सहकारी बैंकिंग क्षेत्र में परिचालन उत्कृष्टता को भी मजबूती मिली है।

Diksha

Recent Post