Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

कप्तान सूर्य कुमार T-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में सातवें स्थान पर, अभिषेक शीर्ष पर कायम

भारत के कप्तान सूर्य कुमार यादव ने मौजूदा टी 20 सीरीज के शुरू के तीन मैचों में 32, अविजित 82 और अविजित 57 की बेहतरीन पारियां कर आईसीसी बल्लेबाजी रैंकिंग में छलांग लगाई है।

Published: 17:07pm, 28 Jan 2026

कप्तान सूर्य कुमार यादव भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ दो अर्द्धशतक जमा शुरू के लगातार तीन मैच जिताने के साथ 3-0 की निर्णायक बढ़त दिला पांच टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज जिता कर आईसीसी पुरुष टी 20 बल्लेबाजी रैंकिंग में पांच पायदान ऊपर चढ़ कर सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। भारत आईसीसी टी 20 क्रिकेट विश्व कप शुरू होने से दस दिन पहले ही आईसीसी टी 20 टीम रैंकिंग में शीर्ष पर है।

वहीं अपने कप्तान की तरह मौजूदा सीरीज में दो अर्द्धशतक जड़ने वाले सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा आईसीसी बल्लेबाजी रैंकिंग में और मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती आईसीसी गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं। वहीं हार्दिक पांडया 18 पायदान ऊपर चढ़ कर गेंदबाजी रैंकिंग में 59वें स्थान पर पहुंच गए। साथ ही हार्दिक बल्लेबाजी रैंकिंग में दो पायदान ऊपर चढ़ कर 53वें तथा ऑलराउंडर रैंकिंग में एक पायदान ऊपर चढ़ कर तीसरे स्थान पर पहुंच गए।

भारत के कप्तान सूर्य कुमार यादव ने मौजूदा टी 20 सीरीज के शुरू के तीन मैचों में 32, अविजित 82 और अविजित 57 की बेहतरीन पारियां कर आईसीसी बल्लेबाजी रैंकिंग में छलांग लगाई है। आईसीसी टी 20 क्रिकेट विश्व कप शुरू होने से दस दिन पहले ही जहां भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा आईसीसी बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं, वहीं तिलक वर्मा तीसरे स्थान पर हैं। इशान किशन ने दूसरे टी 20 मैच में 32 गेंद में 76 रन बनाकर फिर से आईसीसी बल्लेबाजी रैंकिंग में शामिल हो 64वें स्थान पर पहुंच गए। रिंकू सिंह 13 पायदान ऊपर चढ़ कर 68वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

अफगानिस्तान की वेस्ट इंडीज पर टी 20 सीरीज में 2-1 से जीत के बाद उसके सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान दो पायदान ऊपर चढ़ कर 13वें और रहमानुल्लाह तीन पायदान ऊपर चढ़ कर 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मरक्रम वेस्ट इंडीज के खिलाफ टी 20 सीरीज के पहले मैच में 47 गेंद में 86 रन बना कर बल्लेबाजी रैंकिंग में नौ पायदान ऊपर चढ़ कर शीर्ष 20 में पहुंच गए हैं। वेस्ट इंडीज के ब्रेंडन किंग तीन पायदान ऊपर चढ़ कर 35वें और न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स 18 पायदान की छलांग कर 44वें स्थान पर पहुंच गए।

आईसीसी टी 20 गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान वेस्ट इंडीज के खिलाफ 21 रन देकर चार विकेट लेकर पांच पायदान ऊपर चढ़ कर नौवें स्थान पर जबकि भारत के तुरुप के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चार पायदान ऊपर चढ़ कर 13वें और लेग स्पिनर रवि बिश्नोई 13 पायदान ऊपर चढ़ कर 19वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

YuvaSahakar Desk

Recent Post