Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

सुप्रीम कोर्ट के आदेश से उत्तराखंड में सहकारी चुनाव का रास्ता साफ

प्रदेश की बहुउद्देशीय सहकारी समितियों में प्रबंध समिति के कुल 6350 पद हैं, जिनमें से 5893 पदों पर पहले ही चुनाव हो चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इन चुनावों को वैध मानते हुए सिर्फ शेष 457 पदों पर ही पुनः चुनाव कराने के आदेश दिए हैं।

Published: 12:08pm, 17 Oct 2025

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उत्तराखंड में सहकारी समितियों के चुनाव की प्रक्रिया एक बार फिर शुरू होने जा रही है। राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण चुनावों की तैयारियों में जुट गया है। राज्य की कुल 670 सहकारी समितियों में से शेष 54 समितियों के लिए नया नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाएगा।

मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट द्वारा लगाई गई रोक को हटा दिया, जिसके बाद अब इन 54 समितियों के 457 रिक्त पदों के लिए जल्द ही नई अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके साथ ही समिति स्तर के चुनाव पूर्ण होने के बाद जिला और राज्य स्तरीय सहकारी संघों के चुनाव भी आयोजित किए जाएंगे।

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने सहकारी चुनावों में इस बार दो महत्वपूर्ण बदलाव किए थे: महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करना और ऐसे नए मतदाताओं को मतदान अधिकार देना जिन्होंने किसी प्रकार का आर्थिक लेनदेन नहीं किया था। इन संशोधनों को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी, जिससे चुनाव प्रक्रिया पर रोक लग गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को हाईकोर्ट की रोक हटाते हुए सहकारी समितियों के चुनाव पुनः शुरू करने का आदेश दिया है।

प्रदेश की कुल 672 सहकारी समितियों में से 92 प्रतिशत समितियों के चुनाव पहले ही संपन्न हो चुके हैं। हाईकोर्ट की रोक के चलते शेष समितियों के चुनाव स्थगित थे। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को हाईकोर्ट की ओर से लगाई गई इस रोक को हटा दिया, जिससे अब लगभग डेढ़ लाख नए मतदाता भी चुनाव में भाग ले सकेंगे।

राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण के अध्यक्ष हंसा दत्त पांडे ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हीं समितियों के चुनाव कराए जाने का आदेश दिया है, जिनके चुनाव स्थगित हुए थे। इसके लिए प्राधिकरण शीघ्र ही नई अधिसूचना जारी करेगा।

सहकारिता विभाग के अनुसार, प्रदेश की बहुउद्देशीय सहकारी समितियों में प्रबंध समिति सदस्यों के 5893 पदों पर हुए चुनावों को सुप्रीम कोर्ट ने वैध ठहराया है। अब केवल 457 रिक्त पदों के लिए चुनाव कराए जाएंगे।

महिलाओं के लिए वर्तमान में 30 प्रतिशत आरक्षण प्रावधानित है, जिसे बढ़ाकर अधिक प्रभावी बनाने के लिए सरकार ने नियमावली की धारा 12 (ख) में छूट दी थी। इस प्रावधान के अंतर्गत तीन वर्षों से समिति के सदस्य रहे व्यक्तियों को, भले ही उन्होंने कोई लेनदेन न किया हो, मतदान का अधिकार देने का निर्णय लिया गया था।

YuvaSahakar Desk

Recent Post