Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

छत्तीसगढ़ में खरीफ फसलों की बोनी जोरों पर, किसानों को मिल रहा भरपूर खाद और बीज

खरीफ सीजन में सरकार का बड़ा कदम: किसानों को समय पर मिल रहा खाद और बीज, 84% क्षेत्र में पूरी हुई बुआई

Published: 14:00pm, 31 Jul 2025

छत्तीसगढ़ में खेती-किसानी का काम इस बार काफी तेजी से चल रहा है। अब तक राज्य में 84% क्षेत्र में खरीफ फसलों की बोनी हो चुकी है। किसानों ने धान, मक्का, कोदो, कुटकी, अरहर, मूंग, मूंगफली और रामतिल जैसी फसलों की बुआई कर ली है। राज्य सरकार का लक्ष्य इस बार 48.85 लाख हेक्टेयर में बोनी करने का है, जिसमें से अब तक 40.95 लाख हेक्टेयर में बुआई हो चुकी है।

किसानों को मिल रहा है सरकार का सहयोग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अफसरों को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसानों को खेती में किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने कहा है कि किसानों को उनकी मांग के अनुसार सही समय पर खाद और बीज उपलब्ध कराए जाएं। कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम भी पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं और अफसरों को लगातार दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

अब तक 10.91 लाख मीट्रिक टन खाद का वितरण

इस सीजन में खाद वितरण में भी अच्छी प्रगति हुई है। किसानों को अब तक 10.91 लाख मीट्रिक टन खाद दिया जा चुका है, जो तय लक्ष्य का 75% है। कुल 14.62 लाख मीट्रिक टन खाद वितरण का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से लगभग पूरा भंडारण हो चुका है।

बीज वितरण में 87% लक्ष्य हुआ पूरा

बीज के मामले में भी सरकार ने अच्छा काम किया है। किसानों को 4.95 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज देने का लक्ष्य था, जिसमें से अब तक 4.31 लाख क्विंटल बीज बांटा जा चुका है। यानी कुल लक्ष्य का 87% बीज किसानों तक पहुंचा दिया गया है।

खाद और बीज की निगरानी के सख्त निर्देश

सरकार ने यह भी कहा है कि खाद और बीज के वितरण में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को सख्त निगरानी करने और जरूरत पड़ने पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। सोसायटियों में भी पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज स्टॉक में रखने को कहा गया है ताकि किसानों को समय पर जरूरत की चीजें मिलती रहें।

बारिश की स्थिति

28 जुलाई 2025 तक प्रदेश में औसतन 595.2 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि पूरे साल की औसत बारिश 1238.7 मिमी होती है। यानी अब तक आधे से ज्यादा बारिश हो चुकी है, जो किसानों के लिए राहत की बात है।

YuvaSahakar Desk

Recent Post