Trending News

 राज्यसभा की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, निर्विरोध चुने गए 26 उम्मीदवार         श्रीनगर में आयोजित हुआ कोल्ड वाटर फिशरीज पर पहला राष्ट्रीय सम्मेलन, हिमालयी राज्यों में रेनबो ट्राउट और महसीर जैसी उच्च मूल्य वाली मछलियों के उत्पादन को बढ़ावा देना लक्ष्य, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने जरी किए शीत जल मत्स्य विकास के लिए मॉडल दिशानिर्देश         मध्य प्रदेश में पैक्स से जोड़े जाएंगे 10 लाख किसान, अप्रैल माह से शुरू होगा सदस्यता अभियान, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने दी जानकारी         बारिश व तेज हवाओं ने किसानो की बढ़ाई चिंता, सरसों, गेहूं और आलू की फसल हुई प्रभावित, यूपी, पंजाब समेत 17 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी, पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी         ओडिशा में दर्दनाक हादसा, कटक के मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 11 मरीजों की मौत, 11 कर्मचारी झुलसे, CM मांझी ने मृतक परिवारों को 25-25 लाख रूपए मुआवजे की घोषणा की         LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई        

दक्षिण कोरिया के कप्तान बाई बोले, हॉकी एशिया कप खिताब कायम रखने की बात विश्वास से कहना मुश्किल

दक्षिण कोरिया राजगीर में एशिया कप में अपने अभियान का 29 अगस्त को पहले दिन चीनी ताइपे के खिलाफ मैच खेल कर करेगी और फर 30 अगस्त को मलयेशिया से भिड़ेगी और फिर 1 सितंबर को अपना अंतिम पूल मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी।

सबसे ज्यादा पांच बार खिताब जीतने वाली मौजूदा चैंपियन दक्षिण कोरिया जोंगसुक बाई की कप्तान में रविवार देर रात राजगीर में 29 अगस्त से 7 सितंबर तक होने वाले पुरुष हॉकी एशिया कप में शिरकत करने के लिए राजगीर पहुंच गई। एफआईएच रैंकिंग में 13 वें नंबर पर काबिज दक्षिण कोरिया ने जकार्ता में पिछले संस्करण में मलयेशिया को फाइनल में 2-1 से हराकर रिकॉर्ड पांचवीं बार एशिया कप हॉकी खिताब जीता था।

इस बार एशिया कप में दक्षिण कोरिया पूल बी में मौजूदा उपविजेता मलयेशिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे के साथ पूल बी में है। दक्षिण कोरिया राजगीर में एशिया कप में अपने अभियान का 29 अगस्त को पहले दिन चीनी ताइपे के खिलाफ मैच खेल कर करेगी और फर 30 अगस्त को मलयेशिया से भिड़ेगी और फिर 1 सितंबर को अपना अंतिम पूल मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी।

एशिया कप के लिए दक्षिण कोरियाई टीम के राजगीर पहुंचने पर उसके कप्तान जोंगसुक बाई ने कहा, ‘हमारा राजगीर में यह पहला टूर्नामेंट होगा अर हम यहां हुए स्वागत से अभिभूत हैं। जहां तक हमारे हॉकी एशिया कप खिताब बरकरार रखने की बात है तो पूरे विश्वास से यह कहना मुश्किल है कि हम अपना खिताब बरकरार रखेंगे क्योंकि शिरकत कर रही हर टीम मजबूत है और मुकाबला खासा मुश्किल है। मैं एक वादा जरूर करता हूं कि हमारी टीम मैदान पर अपना  सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी। हमारे लिए बेहद जरूरी है कि हमने जो तैयारी की है उस पर काबिज रहे और पूरी प्रतिबद्धता और जीवट से खेले। हमारा लक्ष्य हमने अभ्यास में जो मेहनत की है उसे एशिया कप में मजबूत प्रदर्शन के रूप में तब्दील करें। हमें पूरी उम्मीद है कि हम हॉकी एशिया कप का समापन मजबूत प्रदर्शन के साथ करेंगे।

बेशक हॉकी एशिया कप में बहुत कुछ दांव पर लगा है क्योंकि इसका विजेता सीधे 2026 में होने वाले एफआईएच हॉकी विश्व कप के लिए क्वॉलिफाई करेगा और इसलिए इसमें खेलने पर टीम पर बहुत दबाव होगा। हम दबाव को खुद पर हावी होने देने की बजाय इस दबाव को सकारात्मक ढंग से ले रहे हैं। एशिया कप में खिताब जीतने का दबाव हमें इसमें मैदान पर और एकाग्र रह और मेहनत करने को प्रेरित करेगा।

YuvaSahakar Desk

Recent Post