Trending News

 राज्यसभा की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, निर्विरोध चुने गए 26 उम्मीदवार         श्रीनगर में आयोजित हुआ कोल्ड वाटर फिशरीज पर पहला राष्ट्रीय सम्मेलन, हिमालयी राज्यों में रेनबो ट्राउट और महसीर जैसी उच्च मूल्य वाली मछलियों के उत्पादन को बढ़ावा देना लक्ष्य, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने जरी किए शीत जल मत्स्य विकास के लिए मॉडल दिशानिर्देश         मध्य प्रदेश में पैक्स से जोड़े जाएंगे 10 लाख किसान, अप्रैल माह से शुरू होगा सदस्यता अभियान, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने दी जानकारी         बारिश व तेज हवाओं ने किसानो की बढ़ाई चिंता, सरसों, गेहूं और आलू की फसल हुई प्रभावित, यूपी, पंजाब समेत 17 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी, पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी         ओडिशा में दर्दनाक हादसा, कटक के मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 11 मरीजों की मौत, 11 कर्मचारी झुलसे, CM मांझी ने मृतक परिवारों को 25-25 लाख रूपए मुआवजे की घोषणा की         LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई        

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने सेंट्रल दिल्ली क्वींस पर रोमांचक जीत से जीता खिताब

सुपरस्टार्ज ने अंतिम ओवर तक रोमांचक मुकाबले में एक रन से क्वींस को हराकर जीता खिताब

कप्तान श्वेता सहरावत की 24 गेंदों पर 34 रन की तेज पारी और माधवी बिधूड़ी (3/26) और हिमाक्षी चौधरी(2/3) की धारदार गेंदबाजी की बदौलत साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने सेंट्रल दिल्ली क्वींस को सांस रोक देने वाले अडानी महिला दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 के रोमांचक फाइनल में रविवार रात यहां अरुण जेटली स्टेडियम में मात्र एक रन से हरा कर खिताब जीत लिया।

कप्तान श्वेता सहरावत की 24 गेंदों पर 34 रन, शिवी शर्मा के 36 गेंदो पर 29 रन और तनीषा सिंह की 23 गेंदों पर 28 रन की उपयोगी पारियों की बदौलत संभल कर आगाज कर साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 121 रन बनाए। सेंट्रल दिल्ली क्वींस की स्पिनर प्रिय मिश्रा (2/19), निधि महतो (2/24) और साची (2/7) ने स्पिन का जाल बुन कर साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज की बल्लेबाजों को खुल कर खेलने नहीं दिया।

जवाब में सेंट्रल दिल्ली क्वींस ने अपने पांच विकेट मात्र 74 रन खो दिया। इसके बाद मोनिका की 28 गेंदों पर 33 और रिया शौकीन की 28 गेंदो पर 28 रन की पारी और इन दोनों की छठ विकेट की 33 रन की भागीदारी की लेकिन मोनिका गलत वक्त पर आउट हुई और सेंट्रल दिल्ली क्वींस की पूरी टीम जवाब में निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 120 रन बनाकर मैच हार गई।

YuvaSahakar Desk

Recent Post