Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

शुभमन गिल होंगे भारत के नए वन डे क्रिकेट कप्तान

शुभमन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित की जगह वन डे में संभालेंगे कमान, रोहित के साथ विराट कोहली भी भारत की वन डे क्रिकेट टीम में, बुमराह को तीन वन डे मैचों की सीरीज के लिए आराम

शुभमन गिल अब रोहित शर्मा की जगह भारत के नए वन डे क्रिकेट कप्तान होंगे। शुभमन गिल अब 19 अक्टूबर से शुरू हो ऑस्ट्रेलिया में उसके खिलाफ शुरू हो रही तीन वन डे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की सीरीज में भारत  दौरे पर मेजबान टीम के खिलाफ भारत की 15 सदस्यीय टीम के कप्तान होंगे। श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाने वाली भारत की वन डे क्रिकेट टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। ऐसा मानाजा रहा है कि शुभमन गिल को भारत की वन डे क्रिकेट टीम का भी कप्तान  बनाने का फैसला सीनियर राष्ट्रीय क्रिकेट चयन समिति के अध्यक्ष अजित आगरकर ने चीफ कोच अजित आगरकर और बीसीसीआई के मानद सचिव देवजीत सैकिया के साथ मिल बैठ कर लिया।

भारत की यूएई में इस साल के मार्च में वन डे चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली 15 सदस्यीय टीम में पांच बदलाव किए गए है। चैपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम में शामिल रहे वरुण चक्रवर्ती व रवींद्र जडेजा को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन वन डे मैचों  के लिए भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया । हार्दिक पांडया और ऋषभ पंत  को चोट से उबरने मे जुटे हैं। जसप्रीत बुमराह को  ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वन डे मैचों के लिए भारत टीम से आराम दिया गया है।  बुमराह को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम में शमिल किया गया है।इन पांचों की जगह चोट के चलते चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर रहे नीतिश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह , प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल और यशस्वी जायसवाल को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की वन डे टीम में शामिल किया गया है।

अजित आगरकर की अध्यक्षता वाली सीनियर राष्ट्रीय क्रिकेट चयन समिति ने अहमदाबाद में शनिवार को पहले टेस्ट के दौरान हुई बैठक में ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की तीन वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज और पांच टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों के लिए भारतीय टीम का चयन किया।

भारत को अपनी कप्तानी में यूएई में टी 20 एशिया कप जिताने वाले सूर्य कुमार यादव ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके घर में पांच टी अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज में भारत के कप्तान और शुभमन गिल उपकप्तान होगे। भारत की मेजबान ऑस्ट्रेलिया से तीन वन डे क्रिकेट मैच 19, 23 और 25 अक्टूबर को खेलेगी। भारतीय टीम इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाञ 29 अक्टूबर से 8 नवंबर तक पांच टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलेगी।

सदाबहार धुरंधर बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की वन डे क्रिकेट टीम में जगह बरकरार रखी है और दोनों खालिस बल्लेबाज के तौर पर भारतीय टीम में शामिल किया गया। रोहित और विराट कोहली 2025 में मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी के बाद पहली बार भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलेंगे।

टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को अब भारत की वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैचों की टीम का कप्तान नियुक्त किया जाना उन्हें भारत का तीनों फॉर्मेट का कप्तान नियुक्त किए जाने की ओर एक और कदम है। शुभमन अब सूर्य कुमार यादव की अगुआई वाली  भारत की टी 20 क्रिकेट टीम के उपकप्तान है। ऐसा माना जा रहा है कि राष्ट्रीय चयनकर्ता चाहते हैं कि शुभमन गिल 2027 में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामिबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाले वन डे क्रिकेट विश्व कप से पहले भारत के कप्तान के तौर पर पूरी तरह स्थापित हो जाएं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैचों के लिए भारत की टीम : शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर(उपकप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतिश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जरेल(विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल।

ऑस्ट्रेलिया के पांच टी 20 अतर्राष्ट्रीय मैचों के लिए भारत की टीम :  सूर्य कुमार यादव(कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, नीतिश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर।

शुभमन गिल ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट की सीरीज में भारत की कप्तानी संभाली और वहां उसके खिलाफ टेस्ट सीरीज दो दो से ड्रॉ कराई। रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट और टी 20 अतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं और  ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके घर में तीन वन डे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की सीरीज सात महीनों से ज्यादा के बात भारत के लिए पहली अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज होगी। ऑस्ट्रेलिया में तीन वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली के पास अपने घर में मेहमान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नवंबर दिसबर में और न्यूजीलैंड के खिलाफ वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलने का मौका होगा।

YuvaSahakar Desk

Recent Post