Trending News

 देशभर में 77वें गणतंत्र दिवस की धूम, दुनिया देख रही भारत की सैन्य, सांस्कृतिक, आर्थिक और सामाजिक शक्ति की झलक, देशभक्ति के तरानों से गूंज रही हिंदुस्तान की गलियां         वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा, 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कारों की घोषणा, 19 महिलाएं और 16 लोगों को मरणोपरांत पद्म सम्मान         दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र, वीएस अच्युतानंद, पी. नारायणन, एन. राजम और केटी थॉमस को पद्म विभूषण, अल्का याग्निक, शिबू सोरेन, उदय कोटक और विजय अमृतराज सहित 13 लोगों को पद्म भूषण सम्मान         दिग्गज क्रिकेटर रोहित शर्म और महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को पद्म श्री सम्मान, हॉकी खिलाड़ी सविता पुनिया और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को पद्मश्री, 45 गुमनाम नायकों सहित 113 लोगों को पद्म श्री सम्मान          इफको ने बोर्ड के दो डायरेक्टर राकेश कपूर और बिरिंदर सिंह को दिया 2-2 साल का एक्सटेंशन, भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे आईटी डायरेक्टर एके गुप्ता को नहीं मिला एक्सटेंशन         भोपाल में स्थापित होगी MP की पहली सहकारी क्षेत्र की अत्याधुनिक केन्द्रीय राज्य स्तरीय डेयरी परीक्षण प्रयोगशाला, आम उपभोक्ता भी करा सकेंगे दूध एवं दुग्ध उत्पादों की जांच        

पश्चिम और उत्तर भारत में जारी रहेगी कड़ाके की ठंड, कोहरे से आवाजाही होगी प्रभावित

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। उत्तर भारत के कई इलाकों में घने कोहरे का असर फ्लाइट और ट्रेन पर देखने को मिल रहा है।

Published: 13:53pm, 06 Jan 2025

मौसम का तेवर लगातार बिगड़ रहा है, जिससे देश का उत्तरी व पश्चिमी क्षेत्र कड़ाके ठंड और घने कोहरे से ढका हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम के और खराब होने का अंदेशा है। घना कोहरा और बर्फीली हवाओं का प्रकोप जारी है। आने वाले दिनों में भी शीत लहर चलने की संभावना बनी हुई है जिससे लोगों की कंपकंपी छूटेगी। भारतीय मौसम विभाग ने अगले कई दिनों तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ से सोमवार को देश का उत्तरी हिस्सा (जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़) भी प्रभावित होगा। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बर्फवारी व मैदानी इलाकों में हल्की बारिश का आसार है। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 18 डिग्री व नयूनतम 11 डिग्री रहने की संभावना है, जिससे दिन में भी ठंड का एहसास होता रहेगा।

रविवार की सुबह दिल्ली के पालम में सुबह 4 बजें से अगले तीन घंटो के मध्य दृश्यता का स्तर लगभग शून्य रहा। जिसके कारण वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया, जो कि सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है। घने कोहरे के चलते 130 विमानों ने देरी से उड़ान भरी।

घने कोहरे की वजह से ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है, जिससे पांच दर्जन से अधिक ट्रेनें अपने गंतव्य पर देरी से पहुंची।
मौसम के मिजाज से दिल्ली की वायु गुणवत्ता में हल्का सुधार भी देखने को मिला। इसके चलते ग्रेप 3 की सभी पाबंदियों को हटाया गया। ग्रेप 3 के कारण निजी निर्माण व ध्वस्तीकरण के कार्यों पर रोक लगाई गयी थी, जो कि अब हटा दी जाएगी। ग्रेप समिति की बैठक ने वायु गुणवत्ता सूचकांक 350 से नीचे आ जाने की वजह से सभी पाबंदियां हटा ली गई हैं।

YuvaSahakar Desk

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x