Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

दिल्ली-NCR में सितंबर की गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, बादलों से राहत की उम्मीद

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आसमान में बादल जरूर छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है, अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है

Published: 11:23am, 29 Sep 2025

दिल्ली-एनसीआर के लोग इन दिनों चिलचिलाती धूप और उमस से बेहाल हैं। 20 सितंबर के बाद से बारिश ने दस्तक ही नहीं दी, जिससे गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। सितंबर के आखिरी हफ्ते में भी पारा 35 से 36 डिग्री सेल्सियस पर टिका हुआ है।

रविवार को राजधानी के सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 4.9 डिग्री ऊपर है। तेज धूप और उमस ने लोगों का हाल-बेहाल कर दिया।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आसमान में बादल जरूर छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। हवा में नमी का स्तर 89% तक और हवाओं की रफ्तार 15 से 20 किमी प्रति घंटे तक रहेगी।

कब मिलेगी राहत?

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को मंगलवार और बुधवार से हल्की राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग का कहना है कि इन दो दिनों में बादल छाने के साथ-साथ कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

Diksha

Recent Post