Trending News

 राज्यसभा की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, निर्विरोध चुने गए 26 उम्मीदवार         श्रीनगर में आयोजित हुआ कोल्ड वाटर फिशरीज पर पहला राष्ट्रीय सम्मेलन, हिमालयी राज्यों में रेनबो ट्राउट और महसीर जैसी उच्च मूल्य वाली मछलियों के उत्पादन को बढ़ावा देना लक्ष्य, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने जरी किए शीत जल मत्स्य विकास के लिए मॉडल दिशानिर्देश         मध्य प्रदेश में पैक्स से जोड़े जाएंगे 10 लाख किसान, अप्रैल माह से शुरू होगा सदस्यता अभियान, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने दी जानकारी         बारिश व तेज हवाओं ने किसानो की बढ़ाई चिंता, सरसों, गेहूं और आलू की फसल हुई प्रभावित, यूपी, पंजाब समेत 17 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी, पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी         ओडिशा में दर्दनाक हादसा, कटक के मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 11 मरीजों की मौत, 11 कर्मचारी झुलसे, CM मांझी ने मृतक परिवारों को 25-25 लाख रूपए मुआवजे की घोषणा की         LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई        

आत्मनिर्भरता और स्वदेशी से बनेगा विकसित राष्ट्र – प्रधानमंत्री मोदी

गुजरात के हंसलपुर में मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार ‘ई-विटारा’ को हरी झंडी दिखाने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि स्वदेशी उत्पाद हमारे जीवन का मंत्र होना चाहिए। उन्होंने बताया कि अब भारत निर्मित इलेक्ट्रिक वाहन दुनिया के 100 देशों में निर्यात किए जाएंगे।

Published: 13:24pm, 27 Aug 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को स्पष्ट संदेश दिया कि भारत अब रुकने वाला नहीं है, बल्कि और बेहतर बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में देश ने बेहतरी की है, उनमें और उत्कृष्टता हासिल करना जरूरी है। पीएम ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सभी नागरिकों से स्वदेशी आंदोलन से जुड़ने की अपील की।

गुजरात के हंसलपुर में मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार ‘ई-विटारा’ को हरी झंडी दिखाने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि स्वदेशी उत्पाद हमारे जीवन का मंत्र होना चाहिए। उन्होंने बताया कि अब भारत निर्मित इलेक्ट्रिक वाहन दुनिया के 100 देशों में निर्यात किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि “जरूरी यह है कि हम जो भी वस्तु खरीदें, वह केवल स्वदेशी लेबल वाली न हो बल्कि उसे बनाने में भारतीयों का पसीना और मेहनत शामिल हो।” उन्होंने मारुति सुजुकी को स्वदेशी कंपनी बताते हुए कहा कि यह कंपनी भारत में उत्पाद तैयार कराती है और अब यही वाहन वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान बनाएंगे।

पीएम मोदी ने याद दिलाया कि वर्ष 2012 में जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब मारुति सुजुकी को हंसलपुर में जमीन आवंटित की गई थी। उन्होंने कहा कि “आज यह देखकर गर्व होता है कि उस समय बोए गए बीज अब आत्मनिर्भर भारत के बड़े संकल्प का आधार बन चुके हैं।”

प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि 2047 तक भारत ऐसा राष्ट्र बनेगा जिस पर आने वाली पीढ़ियां गर्व करेंगी। उन्होंने कहा कि सुधारों और सुगमता ने भारत को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार किया है और स्वदेशी के मार्ग पर चलकर ही देश विकसित भारत का सपना पूरा करेगा।

Diksha

Recent Post