Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

गाँव-गाँव पहुँचेगी वैज्ञानिक खेती की तकनीक, 3 से 18 अक्टूबर तक चलेगा ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’

Published: 11:02am, 02 Oct 2025

आयुक्त कृषि एवं उद्यानिकी चिन्मयी गोपाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को पंत कृषि भवन के सभा कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में केन्द्र एवं राज्य सरकार तथा आईसीएआर के सहयोग से चल रहे ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के सफल क्रियान्वयन पर चर्चा हुई।

आयुक्त ने बताया कि यह अभियान 3 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक चलेगा। इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘लैब टू लैंड विजन’ यानी प्रयोगशाला से खेत तक की सोच को साकार करना है। अभियान के दौरान कृषि विभाग के अधिकारी और वैज्ञानिक गाँव-गाँव जाकर किसानों को आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकें, गुणवत्तापूर्ण बीज, संसाधन और किसान हितैषी जानकारियाँ उपलब्ध कराएँगे।

रबी फसलों पर विशेष फोकस

अभियान के तहत रबी मौसम की प्रमुख फसलों से जुड़ी नई तकनीकों, प्राकृतिक खेती और मृदा स्वास्थ्य कार्ड की जानकारी किसानों तक पहुँचाई जाएगी। साथ ही, केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं व नीतियों पर जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे।

इन शिविरों में आईसीएआर व कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रगतिशील किसान, कृषि उद्यमी, एफपीओ और स्वयं सहायता समूह के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

अधिकारियों को प्रचार-प्रसार के निर्देश

आयुक्त चिन्मयी गोपाल ने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि अभियान का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक किसान इसका लाभ ले सकें।

बैठक में उपस्थित अधिकारी

बैठक में निदेशक मत्स्य पालन संचिता बिश्नोई, अतिरिक्त निदेशक कृषि ईश्वर लाल यादव, अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार) एस. एस. शेखावत, निदेशक सीएसडब्ल्यूआरआई (अविका नगर) डॉ. अरुण कुमार तोमर, निदेशक अटारी (जोधपुर) डॉ. जे. पी. मिश्रा, कुलपति तथा कृषि व पशु चिकित्सा विश्वविद्यालयों के अधिकारी एवं विभागीय प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Diksha

Recent Post