Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

राजस्थान के ग्रामीण युवाओं के रोजगार का पथ बनेगी सरस डेयरी, पंचायत स्तर पर खुलेंगे डेयरी बूथ

राजस्थान सरकार की नई पहल के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर सरस डेयरी बूथ खोले जाएंगे, जिससे बेरोजगार ग्रामीण युवाओं को रोजगार मिलेगा। 500 से अधिक आबादी वाले गांवों में 5-7 बूथ आवंटित होंगे, जो दूध, दही, पनीर जैसे प्रमाणित उत्पाद उपलब्ध कराएंगे।

Published: 14:33pm, 09 May 2025

राजस्थान सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। शहरी स्तर पर संचालित सरस डेयरी बूथों की तर्ज पर अब ग्राम पंचायत स्तर पर भी डेयरी बूथ स्थापित किए जाएंगे। इस योजना के तहत 500 से अधिक आबादी वाले गांवों में बेरोजगार युवाओं को सरस बूथ आवंटित किए जाएंगे। इसके लिए सरस डेयरी और पंचायतीराज विभाग को निर्देश जारी किए गए हैं।

योजना के अनुसार, प्रत्येक ग्राम पंचायत में आबादी के आधार पर अधिकतम पांच से सात बूथ आवंटित होंगे। कई जिलों में बूथ आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और ग्रामीण युवाओं से आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन प्रक्रिया में सबसे पहले डेयरी द्वारा प्रस्ताव प्राप्त किए जाएंगे, जिसके बाद बूथ आवंटन होगा। आवंटन के पश्चात डेयरी संघ द्वारा उत्पाद आपूर्ति का कार्यक्रम निर्धारित किया जाएगा।

बूथ आवंटन के लिए आवेदक को संबंधित ग्राम पंचायत से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त करना होगा। इसके साथ प्रार्थना पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो जैसे दस्तावेज जमा करने होंगे। आवेदन डेयरी द्वारा संबंधित निकाय को भेजा जाएगा, और डेयरी, ग्राम पंचायत व स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त सर्वे के आधार पर चयनित स्थान को बूथ के लिए स्वीकृत किया जाएगा। बूथ आवंटन के बाद आवेदक को 3,159 रुपये की सुरक्षा राशि जमा करनी होगी।

यह पहल न केवल ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करेगी, बल्कि उपभोक्ताओं को भी लाभ पहुंचाएगी। सरस बूथों से दूध, दही, पनीर, बटर, घी, आइसक्रीम सहित दो दर्जन से अधिक प्रमाणित उत्पाद उपलब्ध होंगे। इससे स्थानीय बाजार में उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित होगी और बिचौलियों की मनमानी पर अंकुश लगेगा। उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण उत्पाद मिलेंगे, जिससे किसानों को भी बेहतर आय प्राप्त होगी। यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

YuvaSahakar Desk

Recent Post