Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

सह टैक्सी और नेजीडी की साझेदारी से जल्द शुरू होगा ‘भारत टैक्सी’ प्लेटफॉर्म

डिजिटल इंडिया के विज़न को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम, देशभर में सस्ती और भरोसेमंद टैक्सी सेवा देने की तैयारी

Published: 12:43pm, 09 Oct 2025

देश में सहकारिता और डिजिटल इंडिया के सपने को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड (भारत टैक्सी) ने नेशनल ई-गवर्नेंस डिवीजन (NeGD) के साथ मिलकर एक नया राष्ट्रीय राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म शुरू करने की घोषणा की है।

यह नया प्लेटफॉर्म ‘भारत टैक्सी’ दिसंबर 2025 में लॉन्च किया जाएगा। इसका उद्देश्य लोगों को सस्ती, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित परिवहन सुविधा प्रदान करना है।

इस साझेदारी के तहत NeGD अपनी डिजिटल गवर्नेंस की विशेषज्ञता का उपयोग करके प्लेटफॉर्म को डिजीलॉकर, उमंग ऐप और एपीआई सेतु जैसी सरकारी सेवाओं से जोड़ेगा। इसके साथ ही साइबर सुरक्षा, गोपनीयता और अनुपालन को भी मज़बूत बनाया जाएगा ताकि उपयोगकर्ताओं के लिए यह प्लेटफॉर्म सुरक्षित और भरोसेमंद रहे।

NeGD ‘भारत टैक्सी’ के लिए एक सरल, बहुभाषी और नागरिक-अनुकूल इंटरफ़ेस तैयार करने में भी मदद करेगा, जिससे यह ऐप शहरों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सके।

इस पहल के ज़रिए सहकार टैक्सी और नेजीडी का लक्ष्य एक सुरक्षित, समावेशी और सहकारी डिजिटल मोबिलिटी नेटवर्क बनाना है, जो नागरिकों को सशक्त करे और देशभर में सामुदायिक उद्यमिता को बढ़ावा दे।

YuvaSahakar Desk

Recent Post