Trending News

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की डॉग लवर्स की याचिका, सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, कहा- आवारा कुत्तों के हमलों की घटनाएं सार्वजनिक सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय मौसम: दिल्ली-NCR में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और महाराष्ट्र में हीट वेव का अलर्ट, बिहार, बंगाल और ओडिशा में भी लू का अलर्ट देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में आंशिक बढ़ोत्तरी, लगभग 90-90 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, 15 मई को की गई थी 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी UPSC एग्जाम में बड़ा बदलाव, अब प्रीलिम्स के तुरंत बाद आएगी Answer Key हरियाणा के सभी NCR जिलों में कैब एग्रीगेटर्स और डिलीवरी कंपनियों की पेट्रोल-डीजल गाड़ियों की एंट्री पर ब्रेक, CNG और इलेक्ट्रिक गाड़ियों से ही चलेंगी ओला-उबर और डिलीवरी सर्विस वाली गाडियां सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की डॉग लवर्स की याचिका, सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, कहा- आवारा कुत्तों के हमलों की घटनाएं सार्वजनिक सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय मौसम: दिल्ली-NCR में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और महाराष्ट्र में हीट वेव का अलर्ट, बिहार, बंगाल और ओडिशा में भी लू का अलर्ट देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में आंशिक बढ़ोत्तरी, लगभग 90-90 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, 15 मई को की गई थी 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी UPSC एग्जाम में बड़ा बदलाव, अब प्रीलिम्स के तुरंत बाद आएगी Answer Key हरियाणा के सभी NCR जिलों में कैब एग्रीगेटर्स और डिलीवरी कंपनियों की पेट्रोल-डीजल गाड़ियों की एंट्री पर ब्रेक, CNG और इलेक्ट्रिक गाड़ियों से ही चलेंगी ओला-उबर और डिलीवरी सर्विस वाली गाडियां

RSSB ने जारी किया जेल प्रहरी भर्ती 2024 का फाइनल रिजल्ट

रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा

Published: 12:36pm, 05 May 2026

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर ने जेल प्रहरी (जेल गार्ड) सीधी भर्ती 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। यह परिणाम डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

बोर्ड के अनुसार अंतिम परिणाम में अनुसूचित क्षेत्र (TSP) और गैर-अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP) दोनों वर्गों के उम्मीदवारों को शामिल किया गया है। चयन प्रक्रिया पूरी तरह पात्रता सत्यापन और दस्तावेजों की जांच के आधार पर संपन्न की गई है, जिसके बाद मेरिट सूची तैयार की गई।

RSSB ने जेल प्रहरी फाइनल रिजल्ट 2026 की PDF डाउनलोड लिंक को भी वेबसाइट पर सक्रिय कर दिया है। इसके साथ ही TSP और Non-TSP की मेरिट लिस्ट और फाइनल कटऑफ भी जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी अब आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपनी स्थिति और प्राप्तांक की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर दिए गए “Result” सेक्शन में जाकर “Prahari 2024” के सामने उपलब्ध PDF लिंक पर क्लिक करना होगा। मेरिट लिस्ट खुलने के बाद उम्मीदवार उसमें अपना विवरण जांचकर उसे डाउनलोड कर सकते हैं।

YuvaSahakar Desk