Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

RSMSSB एग्रीकल्चर सूपरवाइजर भर्ती 2025: 1100 Vacancy के लिए अधिसूचना जारी

चयन प्रक्रिया में सबसे पहले एक लिखित परीक्षा होगी जिसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का होगा और गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। परीक्षा में सामान्य हिंदी, राजस्थान सामान्य ज्ञान, कृषि विज्ञान, बागवानी और पशुपालन जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी, और अतिरिक्त 10 मिनट OMR शीट भरने के लिए दिए जाएंगे। इसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण की प्रक्रिया होगी।

Published: 15:54pm, 18 Jul 2025

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने  एग्रीकल्चर सूपरवाइजर (Agriculture Supervisor) भर्ती 2025 के लिए नई अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1100 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिनमें 944 पद गैर-अनुसूचित क्षेत्र और 156 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए निर्धारित हैं। शैक्षणिक योग्यता के अनुसार, उम्मीदवारों को 12वीं (कृषि विषय के साथ) या B.Sc. (कृषि / बागवानी) से पास होना अनिवार्य है। उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2026 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

परीक्षा सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारी

चयन प्रक्रिया में सबसे पहले एक लिखित परीक्षा होगी जिसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का होगा और गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। परीक्षा में सामान्य हिंदी, राजस्थान सामान्य ज्ञान, कृषि विज्ञान, बागवानी और पशुपालन जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी, और अतिरिक्त 10 मिनट OMR शीट भरने के लिए दिए जाएंगे। इसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण की प्रक्रिया होगी।

फार्म भरने के लिए आवश्यक दस्तावेज

इस भर्ती का शॉर्ट नोटिस 17 जुलाई 2025 को जारी किया गया था। ऑनलाइन आवेदन अगस्त 2025 के पहले सप्ताह से RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट (rssb.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthan.gov.in) पर शुरू होने की संभावना है। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को SSO पोर्टल पर लॉगिन करना होगा और आवश्यक दस्तावेज़ जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, फोटो, हस्ताक्षर आदि अपलोड करने होंगे। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड से ही किया जाएगा।

चयनित अभ्यर्थियों को कितना मिलेगा वेतन

वेतनमान पे-मैट्रिक्स लेवल 5 के अनुसार ₹29,200 से ₹92,300 प्रतिमाह निर्धारित किया गया है। प्रशिक्षण अवधि के दौरान वेतन ₹9,300 से ₹34,800 हो सकता है। चयनित अभ्यर्थियों को महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाएं भी प्राप्त होंगी।

Diksha

Recent Post