Trending News

 भारत और EU के बीच ट्रेड डील पर हुआ ऐतिहासिक समझौता, इंडिया एनर्जी वीक 2026 को संबोधित करते पीएम मोदी ने की फ्री ट्रेड एग्रीमेंट की घोषणा, कहा- यह मदर ऑफ ऑल डील्स         वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा, 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कारों की घोषणा, 19 महिलाएं और 16 लोगों को मरणोपरांत पद्म सम्मान         दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र, वीएस अच्युतानंद, पी. नारायणन, एन. राजम और केटी थॉमस को पद्म विभूषण, अल्का याग्निक, शिबू सोरेन, उदय कोटक और विजय अमृतराज सहित 13 लोगों को पद्म भूषण सम्मान         दिग्गज क्रिकेटर रोहित शर्म और महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को पद्म श्री सम्मान, हॉकी खिलाड़ी सविता पुनिया और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को पद्मश्री, 45 गुमनाम नायकों सहित 113 लोगों को पद्म श्री सम्मान          इफको ने बोर्ड के दो डायरेक्टर राकेश कपूर और बिरिंदर सिंह को दिया 2-2 साल का एक्सटेंशन, भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे आईटी डायरेक्टर एके गुप्ता को नहीं मिला एक्सटेंशन         भोपाल में स्थापित होगी MP की पहली सहकारी क्षेत्र की अत्याधुनिक केन्द्रीय राज्य स्तरीय डेयरी परीक्षण प्रयोगशाला, आम उपभोक्ता भी करा सकेंगे दूध एवं दुग्ध उत्पादों की जांच        

रोशन कुजूर व दिलराज के दो दो गोल से भारत का चिली पर बड़ी जीत आगाज

भारत की चिली पर जीत के बाद प्लेयर ऑफ द’ मैच रोशन कुजूर ने कहा, हम इसी तरह अच्छा परस्पर तालमेल से खेल कर फाइनल मे पहुंचने की उम्मीद करते हैं

मिडफील्डर रोशन कुजूर और दिलराज सिंह के दो दो गोल तथा अजित यादव, अनमोल एक्का और कप्तान रोहित के एक एक गोल की बदौलत मेजबान दो बार चैंपियन रह चुके भारत ने चिली को एफआईएच जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप तमिलनाडु 2025 में बृहस्पतिवार रात अपने पूल बी के पहले मैच में 7-0 से हराकर अपना अभियान से शुरू किया। दिलराज, अर्शदीप सिंह, मनमीत सिंह पहले क्वॉर्टर  में मध्यपंक्ति में खास पर रोशन कुजूर, आमिरअली, गुरजोत अर तलेम प्रियव्रत द्वारा आगे बढ़ाई गेंद पर चिली के किले को बिखरेने की कोशिश की लेकिन उसके गोलरक्षक निकोलस ने उनके कई खतरनाक हमले नाकाम किया।

ट्रॉन्सको ने बहुत मुस्तैदी से अपने किले की चौकी कर पहले क्वॉर्टर मे मेजबान टीम को गोल करने से रोके रखा।

स्ट्राइकर जस्टिन वरवेग के दो मैदानी गोल की बदौलत मौजूदा और सात बार की चैंपियन जर्मनी ने दक्षिण अफ्रीका को पूल ए के मैच  में शुक्रवार को मदुरे में  4-0 से हराकर अपना अभियान शुरू किया। विजेता जर्मनी के लिए पॉल ग्लेंडर ने पेनल्टी कॉर्नर व बेन हाशबाख ने पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदला। जर्मनी को पांच पेनल्टी कॉर्नर मिले और इमें से  ग्लेंडर ने मात्र एक को गोल में बदला जबकि दक्षिण अफ्रीका को भी पांच पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन वह एक को भी गोल में नहीं बदल पाया।

भारत की चिली पर जीत के बाद प्लेयर ऑफ द’ मैच रोशन कुजूर ने कहा, हम इसी तरह अच्छा परस्पर तालमेल से खेल कर फाइनल मे पहुंचने की उम्मीद करते हैं। हमें कोशिश अपनी स्कोरिंग और बेहतर करने की रही। हमने खुद मिला कर जैसा अभ्यास किया उसे मैदान पर दिखाने में सफल रहे।

भारत के लेफ्ट मिडफील्डर आमिर अली दूसरे क्वॉर्टर के पहले ही मिनट बाएं से तेजी से गेंद को लेकर चिली की डी की ओर बढ़े और गेंद रोशन कुजूर की ओर बढ़ाई और उन्होंने आगे बढ़ आए चिली के गोलरक्षक ट्रॉन्सकोको छका गोल कर भारत को 1-0 से आगे कर दिया।भारत की मध्यपंक्ति में  तलेम प्रियव्रत , आमिर अली , गुरजोत सिंह व रोशन कुजूर ने बीच मैदान पर में एक दूसरे के लिए आगे गेंद बढ़ाई  रोशन कुजूर ने 22 वें मिनट डी में घुस कर धैर्य दिखाते हुए मैच का अपना दूसरा गोल का भारत को 2-0 से आगे कर दिया।

मैच के 25 वें मिनट मे मिले दूसरे पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिकर शारदा नंद तिवारी के शॉट को चिली के गोलरक्षक ट्रॉन्सको ने रोका लेकिन उनके पैड को लगकरर लौटती गेद के वहीं डी में खड़े दिलराज ने लपक कर गेंद को गोल में डाल कर भारत को मैच के 25 वे मिनट में 3-0 से आगे कर दिया। दिलराज सिंह ने तीसरे क्वॉर्टर के तीसरे मिनट में मैच का अपना दूसरा गोलकर भारत को 4-0 से आगे कर दिया। अजित यादव ने अगले मिनट दिलराज से मिली गेंद संभाल कर गोल का भारत की बढ़त 5-0 कर दिया। अनमोल एक्का ने चौथे और आखिरी क्वार्टर के तीसरे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर भारत को 6-0 से आगे कर दया। भारत को अंतिम पूर्व मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक मिला और कप्तान रोहित ने बढ़िया फ्लिक से गोल कार 7-0 से आगे दिया।

फ्रांस की बड़ी जीत: खिताब के प्रबल दावेदार फ्रांस ने गोल की बदौलत करते हुए दक्षिण कोरिया को चेन्नै मे पूल एफ में शुक्रवार को 11-1 से करारी शिकस्त दी। विजेता फ्रांस के लिए आर्थर प्लाउश ने तीन तथा सेंट मार्टिन व गैबिन लुराजोरी ने दो दो तथा आर्थर मॉरचेटी, हयूगो डोलो, एमिली और तासिल ने एक एक गोल किया पराजित दक्षिण कोरिया के एक गोल जियोंगहु ली ने दागा,

जॉन वेटलेंड केदो तथा जॉप वुलबर्ट, केस्पनर वान डर वीन व डेनियलो ट्र्रिलिंग के एक एक गोल से खिताब के प्रबल दावेदार में से नीदरलैंड ने इंग्लैंड को पूल ई में शुक्रवार को 5-3 से हराया। पराजित इंग्लैंड के लिए माइकल रोडेन , जॉर्ज फ्लेचर व क्रेडन ड्रेजी ने एक एक गोल किया। मदुरे में इसी पूल में आइमन मुहम्मद दानिश के दो तथा नवनीश पणिकर, उस्मान हैरिस और एडम जुआरी के एक एक गोल की बदौलत ऑस्ट्रिया को 5-1 से हराया। पराजित ऑस्ट्रिया के लिए इकलौता गोल जूलियन कैसर ने किया।

रॉज मोंटगुमरी और रुबेन के एक एक गोल से दक्षिण अफ्रीका ने आयरलैंड को पूल एक मैच में शुक्रवारको मदुरे मे 2-1 से हराया। पराजित आयरलैंड के लिए इकलौतागोल मैथ्यू मैके ने किया।

Diksha

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x