Trending News

 भारत और EU के बीच ट्रेड डील पर हुआ ऐतिहासिक समझौता, इंडिया एनर्जी वीक 2026 को संबोधित करते पीएम मोदी ने की फ्री ट्रेड एग्रीमेंट की घोषणा, कहा- यह मदर ऑफ ऑल डील्स         वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा, 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कारों की घोषणा, 19 महिलाएं और 16 लोगों को मरणोपरांत पद्म सम्मान         दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र, वीएस अच्युतानंद, पी. नारायणन, एन. राजम और केटी थॉमस को पद्म विभूषण, अल्का याग्निक, शिबू सोरेन, उदय कोटक और विजय अमृतराज सहित 13 लोगों को पद्म भूषण सम्मान         दिग्गज क्रिकेटर रोहित शर्म और महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को पद्म श्री सम्मान, हॉकी खिलाड़ी सविता पुनिया और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को पद्मश्री, 45 गुमनाम नायकों सहित 113 लोगों को पद्म श्री सम्मान          इफको ने बोर्ड के दो डायरेक्टर राकेश कपूर और बिरिंदर सिंह को दिया 2-2 साल का एक्सटेंशन, भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे आईटी डायरेक्टर एके गुप्ता को नहीं मिला एक्सटेंशन         भोपाल में स्थापित होगी MP की पहली सहकारी क्षेत्र की अत्याधुनिक केन्द्रीय राज्य स्तरीय डेयरी परीक्षण प्रयोगशाला, आम उपभोक्ता भी करा सकेंगे दूध एवं दुग्ध उत्पादों की जांच        

रोहित व विराट के अर्द्धशतक भारत के काम न आए

जम्पा के गेंद से `चौके` , शॉर्ट व कोनोली के अर्द्धशतकों ने दूसरा वन डे भी जीत सीरीज जीती

ओवर के भीतर 25 रन जोड़ कर खो दिए। केएल राहुल ने पारी के 37 वें और लेग स्पिनर एडम जम्पा के सातवें ओवर की पहली गेंद पर कदमों का इस्तेमाल कर कवर के उपर से उड़ा चौका लेकिन अगली गेंद पर यही स्ट्रोक दोहराने की कोशिश में बोल्ड हो गए और भारत ने पांचवां विकेट 174 पर खो दिया।

तब जम्पा का गेंदबाजी विश्लेषण था 7-0-37-2। जोश हेजलवुड का पहला स्पेल रहा 7-2-22-0 और वह पारी के 34 वें ओवर में अपने दूसरे स्पेल के लिए उतरे और इसमें उन्होंने केएल राहुल को खूब छकाया।

हेजलवुड का कुल स्पैल रहा 10-2-29-0 और पारी के 38 वें ओवर में उन्होंने अपना स्पैल पूरा कर लिया। भारत ने 40 ओवर में पांच विकेट पर 198 रन बनाए तब अक्षर पटेल 28 गेंद खेल चार चौकों की मदद से 30 रन बनाकर क्रीज पर थे।

वाशिंगटन सुंदर ( 12 रन, 14 गेंद) पारी के 42 वे और तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट के दूसरे स्पेल के पहले ओवर की पांचवीं धीमी रही गेंद को फ्लिक करने की कोशिश में डीप स्कवॉयर लेग पर जोश हेजलवुड को कैच थमा बैठे और भारत ने छठा विकेट 213 रन पर खो दिया। अक्षर पटेल (44) ने पारी के पारी के 45वें और लेग स्पिनर एडम जम्पा (4/60) के नौवें ओवर पहली ही गेंद की गेंद को उड़ाने की कोशिश में लॉन्ग ऑफ पर मिचेल स्टार्क को कैच थमा दिया और भारत ने सातवां विकेट 224 रन पर खो दिया और इसी ओवर की आखिरी गेंद को नीतिश रेड्डी (8 रन, 10 गेंद, एक चौका ) उड़ाने निकले और फ्लाइट से मात खा गए और विकेटकीपर अलेक्स कैरी ने उन्हें स्टंप कर दिया और भारत ने आठवां विकेट 226 रन पर खो दिया।

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क ने एडिलेड में ऑफ स्टंप और इससे बाहर अपना आक्रमण केंद्रित कर रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल की भारतीय सलाी जोड़ी पर दबाव बनाया। रोहित शर्मा को खासतौर पर हेजलवुड ने ऑफ स्टंप के बाहर खासा परेशान किया और शुरू के अपने तीन ओवर में मात्र तीन रन दिए। मिचेल स्टार्क के दूसरे ओवर में पहले शुभमन गिल ने बेहतरीन कवर ड्राइव लगाया और फिर रोहित शर्मा ने उनकी गेंद को फ्लिक कर चौका जड़ा और इसमें भारत ने दस रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने स्टार्क की जगह तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट को मोर्चे पर लगाया और दूसरे ओवर की पहले ही गेंद को कप्तान शुभमन गिल(9 रन, 9 गेंद, एक चौका) क्रीज छोड़ कर ड्राइव करने गए और गेंद की पिच तक सही ढंग से नहीं पहुंच पाए और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान शॉन मार्श ने मिड ऑफ पर कैच लपक कर उन्हें पैवेलियन लौटाया और भारत ने पहला विकेट पारी के सातवें ओवर की पहली गेंद वपर 17 रन के स्कोर पर खो दिया। विराट कोहली (0 रन 4 गेंद) बार्टलेट की मिडल स्टंप पर पड़ कर जरा बाहर निकलती गेंद इस ओवर की पांचवीं गेंद को फ्लिक करने से चूके और गेंद उनके ठीक सामने के पैड पर पड़ी और अंपायर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट दे दिया और भारत ने 17 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट भी खो दिया।

बार्टलेट ने अपने दूसरे ओवर में शुभमन गिल और विराट कोहली के विकेट बिना कोई रन दिए लिए। तब बार्टलेट का गेंदबाजी विश्लेषण था 2-1-3-2। भारत ने शुरू के दस आवर में दो विकेट खोकर 29 रन बनाए और तब रोहित शर्मा 47 गेंद खेल कर तीन चौकों की मदद से 19 रन बना कर और श्रेयस अय्यर चार गेंद खेल कर बिना कोई रन बनाए खेल रहे थे। शुरू के दो ओवर में 11 रन देने वाले स्टार्क पारी के 11 वें से अपने दूसरे स्पेल के लिए उतरे और इसमें चार रन दिए। पारी के 12 वें हेजलवुड के पांचवें ओवर ओवर की दूसरी गेंद को रोहित शर्मा (20 रन) आगे बढ़ कर रक्षात्मक ढंग से खेलने से चूके और गेंद उनके बल्ले व पैड के बीच से निकल गई और इस ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा रिव्यू भी गंवा दिया और तब भारत का स्कोर दो विकेट पर 33 रन था।

जोश हेजलवुड का पहला स्पैल था 7-2-22-0। भारत ने शुरू के 15 ओवर में दो विकेट पर 50 रन बनाए और तब रोहित शर्मा 56 गेंद खेल कर तीन चौकों की मदद से 26 और श्रेयस अय्यर 21 गेंद खेल कर एक चौके की मदद से 11 रन बनाकर क्रीज पर थे। रोहित शर्मा ने पारी के 19 वें और तेज गेंदबाज माइकल ओवन के दूसरे ओवर के शुरू की तीन में दो गेंदों पर पहली को फाइन लेग और उपर से औार तीसरी को स्कवॉयर लेग बाउंड्री के उपर से उड़ा कर छक्का जड़ा और श्रेयस ने अंतिम गेंद पर चौका जड़ा और इस ओवर में 19 रन बने। भारत ने शुरू के 20 ओवर में दो विकेट पर 86 रन बनाए तब रोहित शर्मा 68 गेंद खेल कर दो छक्कों और तीन चौकों की मदद से 44 और श्रेयस अय्यर 39 गेंद खेल कर चार चौकों की मदद से 31 रन बना कर क्रीज पर थे।

रोहित शर्मा ने पारी के 22 वें और बाएं हाथ के स्पिनर कूपर कोनोली के पहले ओवर की पांचवीं गेंद को ड्राइव कर एक रन दौड़ कर 73 गेंद खेल कर दो छक्कों और चार चौकों की मदद से अपना अर्द्धशतक पूरा किया। रोहित शर्मा ने पारी के 24 वें और ऑफ स्पिनर मैथ्यू शॉर्ट के पहले ओवर की पहली गेंद पर एक रन लिया औार भारत ने 23.1 ओवर में अपने 100 रन पूरे किए। तब रोहित शर्मा 78 गेंद खेल कर दो छक्कों और चार चौकों की मदद से 54 और श्रेयस अय्यर 48 गेंद खेल कर चार चौकों की मदद से 35 रन बना कर क्रीज पर थे।

श्रेयस अय्यर ने पारी के 28 वें और बाएं हाथ के स्पिनर कूपर कॉनोली के तीसरे ओवर की पहली गेंद को ड्राइव कर लॉन्ग ऑफ पर एक रन दौड़ कर 67 गेंदों में पांच चौकों की मदद से अपना अर्द्धशतक पूरा किया।

YuvaSahakar Desk

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x