Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

कोका कोला-पेप्सी को टक्कर देने को मुकेश अंबानी करेंगे 8000 करोड़ का निवेश, लगेंगे कैम्पा के नए प्लांट

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) अगले 12-15 महीनों में अपने बेवरेज ब्रांड्स, विशेष रूप से कैम्पा, के लिए 8000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी 10-12 नए कारखाने स्थापित करेगी और Coca-Cola, PepsiCo जैसे वैश्विक ब्रांड्स के साथ-साथ क्षेत्रीय ब्रांड्स को चुनौती देगी।

Published: 08:00am, 24 Jun 2025

देश के उपभोक्ता उत्पाद क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाते हुए, रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने अपने बेवरेज ब्रांड्स के विस्तार और उत्पादन क्षमता को मजबूती देने के लिए 8000 करोड़ रुपये तक के निवेश की घोषणा की है। यह निवेश आगामी 12-15 महीनों के भीतर किया जाएगा और यह RCPL का अब तक का सबसे बड़ा पूंजी निवेश माना जा रहा है।

रिलायंस की यह योजना Coca-Cola और PepsiCo जैसे बहुराष्ट्रीय ब्रांड्स को सीधी चुनौती देने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है। साथ ही, यह निवेश भारत के स्थानीय और क्षेत्रीय ब्रांड्स को भी प्रतिस्पर्धा में लाएगा। कंपनी की योजना 10 से 12 नए उत्पादन संयंत्रों की स्थापना की है, जिनमें कुछ पूर्णतः रिलायंस द्वारा निर्मित होंगे तो कुछ में साझेदारी मॉडल को अपनाया जाएगा।

गौरतलब है कि फरवरी 2025 में रिलायंस ने गुवाहाटी में एक नया प्लांट शुरू किया था, जो स्थानीय कंपनी Jericho Foods and Beverages LLP के सहयोग से संचालित होता है। अब कंपनी बिहार में भी एक और नया प्लांट लगाने की तैयारी में है। वर्तमान में कंपनी के पास 18 प्लांट्स हैं, जो सह-निवेश मॉडल पर कार्य कर रहे हैं।

RCPL के बेवरेज पोर्टफोलियो में कैम्पा कोला, सोस्यो, सन क्रश, स्पिनर, RasKik, इंडिपेंडेंस वाटर जैसे लोकप्रिय उत्पाद शामिल हैं। खास बात यह है कि रिलायंस कंज्यूमर ने श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन के साथ साझेदारी कर स्पिनर स्पोर्ट्स ड्रिंक लॉन्च किया है, जिसकी कीमत मात्र 10 रुपये रखी गई है। यह उत्पाद बाजार में Gatorade और Sting जैसे ब्रांड्स को सस्ती और सुलभ चुनौती देने का प्रयास है।

YuvaSahakar Desk

Recent Post