Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

5 सहकारी बैंकों पर RBI ने की बड़ी कार्रवाई, लगाया लाखों का जुर्माना

आरबीआई ने बैंकिंग नियमों का उल्लंघन करने पर 5 बैंकों पर मौद्रिक जुर्माना लगाया है

Published: 15:22pm, 27 Dec 2024

भारतीय रिजर्व बैंक ने नियमों का उल्लंघन होने पर पांच सहकारी बैंकों के खिलाफ कार्रवाई की है. इन पर केवाईसी, लोन और अन्य बैंकिंग नियमों कादिशा निर्देशों का उल्लंघन करने का आरोप है. निरीक्षण के दौरान आरबीआई को नियमों के अनुपालन में खामियों का पता चला था. इसके बाद बैंकों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया. नोटिस पर आए जवाब और जांच के बाद मॉनिटरी पेनल्टी लगाने का फैसला लिया गया.

RBI ने श्री जनता सहकारी बैंक लिमिटेड, हलोल, जिला पंचमहल, गुजरात 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। खसरा पीपुल्स को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, जिला खेड़ा पर 3 लाख रुपये, श्री जनता लक्ष्मी सहकारी बैंक लिमिटेड (मेहसाणा गुजरात) पर 1.60 लाख रुपये, चनास्मा कमर्शियल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (जिला पाटन गुजरात) पर 3 लाख रुपये और श्री धांधुका जनता सहकारी बैंक लिमिटेड (जिला अहमदाबाद गुजरात) पर ढाई लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है.

RBI ने क्यों की कार्रवाई ?

– श्री लक्ष्मी महिला सहकारी बैंक लिमिटेड विवेकपूर्ण अंतर बैंक प्रतिपक्ष जोखिम सीमा का पालन करने में विफल रहा. कुछ खातों में ग्राहक की उचित जांच भी नहीं कर पाया. निर्धारित समय सीमा के भीतर ग्राहकों के केवाईसी रिकॉर्ड को केंद्रीय केवाईसी रिकॉर्ड रजिस्ट्री पर अपलोड भी नहीं कर पाया. इसके अलावा सीआईसी में से किसी को भी अपने उधारकर्ताओं की क्रेडिट जानकारी प्रस्तुत नहीं की.

– श्री जनता सहकारी बैंक लिमिटेड ने निदेशक से संबंधित ऋण स्वीकृत किए.

– थासरा पीपुल्स को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने निदेशक से संबंधित लोन स्वीकृत करने के साथ-साथ ऋण के मूल्य अनुपात के निर्धारित सीमा से अधिक कुछ गोल्ड लोन स्वीकृत किए.

– द चनास्मा कमर्शियल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने निदेशक से संबंधित लोन स्वीकृत किए. इसके अलावा 6 महीने में कम से कम एक बार कुछ खातों के जोखिम वर्गीकरण की आवधिक समीक्षा करने में भी विफल रहा.

– श्री धांधुका जनता सहकारी बैंक लिमिटेड ने मैच्योरिटी तक धारित (एचटीएम) श्रेणी के तहत रखे गए कुल निवेश की सीमा का उल्लंघन किया. विवेकपूर्ण अंतर बैंक (सकल) और प्रतिपक्ष जोखिम सीमाओं का पालन करने में विफल रहा. निर्धारित समय के भीतर ग्राहकों के केवाईसी रिकॉर्ड को केंद्रीय केवाईसी रिकॉर्ड रजिस्ट्री पर अपलोड भी नहीं कर पाया.

YuvaSahakar Desk

Recent Post