Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

राजस्थान में ‘सहकार सदस्यता अभियान’ को बड़ी सफलता, लक्ष्य से 21% अधिक नए सदस्य जुड़े

सरकार का मानना है कि इस अभियान से ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारिता की जड़ें और गहरी होंगी, जिससे किसानों और आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ सुचारू रूप से मिल सकेगा। भूमिहीन समितियों को भूमि मिलने से गोदाम निर्माण आसान होगा और भंडारण क्षमता में वृद्धि से कृषि क्षेत्र को नई मजबूती मिलेगी।

Published: 12:39pm, 06 Nov 2025

राजस्थान (Rajasthan) सरकार के सहकारिता विभाग (Cooperative Department) ने ‘सहकार सदस्यता अभियान’ (Sahkar Membership Drive) के जरिए राज्य में सहकारिता (Cooperatives) की जमीनी ताकत को और मजबूत करने में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं (Youth) और महिलाओं (Women In Cooperatives) को सहकारिता से जोड़ना तथा ग्रामीण स्तर (Rural Area) पर सामूहिक आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था। निर्धारित 7.34 लाख सदस्यता लक्ष्य के मुकाबले 8.90 लाख से अधिक नए सदस्यों का पंजीकरण कर राज्य ने 21 प्रतिशत की अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है।

अभियान 2 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2025 तक चलाया गया था, जिसे जनता की उत्साही भागीदारी को देखते हुए 22 अक्टूबर तक बढ़ाया गया। इस अवधि में राज्यभर के लगभग 8,500 प्राथमिक कृषि साख समितियों (PACS) स्तर पर विशेष सदस्यता शिविर आयोजित किए गए, जिनमें भारी संख्या में ग्रामीणों, किसानों और युवाओं ने भाग लिया।

प्रदेश के विभिन्न संभागों में इस अभियान का प्रभाव व्यापक रहा। जयपुर संभाग में सर्वाधिक 2.03 लाख नए सदस्य जोड़े गए, जबकि उदयपुर में 1.30 लाख, अजमेर में 1.22 लाख, बीकानेर में 1.19 लाख, जोधपुर में 1.53 लाख, भरतपुर में 95 हजार, और कोटा में 68 हजार से अधिक सदस्य बनाए गए। यह आंकड़े इस बात के प्रमाण हैं कि ग्रामीण जनता में सहकारिता के प्रति भरोसा और रुचि लगातार बढ़ रही है।

अभियान के दौरान 1,706 ग्राम पंचायतों में नए PACS गठन के लिए सर्वे पूरा किया गया तथा 1,342 सहकारी समितियों में गोदाम निर्माण हेतु भूमि चिन्हित की गई। इससे न केवल भंडारण क्षमता बढ़ेगी, बल्कि किसानों को अपनी उपज के सुरक्षित भंडारण की सुविधा भी प्राप्त होगी।

सहकारिता विभाग ने इस अवधि में PM किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े 38,850 किसानों की आधार सीडिंग और 27,640 किसानों की ई-केवाईसी भी पूरी की। साथ ही, 11 लाख से अधिक लोगों को प्रस्तावित नवीन सहकारी कानून की जानकारी दी गई, जिससे सहकारिता की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सहभागी बन सके।

राज्य सरकार का मानना है कि यह अभियान न केवल सहकारी तंत्र को सुदृढ़ करेगा, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था में आत्मनिर्भरता और रोजगार सृजन को भी बढ़ावा देगा। भूमिहीन समितियों को भूमि उपलब्ध होने से गोदाम निर्माण और कृषि भंडारण संरचना को नई दिशा मिलेगी, जिससे किसानों को सरकारी योजनाओं का सीधा और समयबद्ध लाभ मिल सकेगा।

YuvaSahakar Desk

Recent Post