Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

प्रियांश आर्य के तूफानी अर्द्धशतक से दिल्ली ने रेलवे को दी छह विकेट से शिकस्ता

प्रियांश आर्य के तूफानी 80 रन, नवदीप सैनी और आयुष बड़ोनी के तीन-तीन विकेट की बदौलत दिल्ली ने रेलवे को विजय हजारे ट्रॉफी के इलीट ग्रुप डी मैच में छह विकेट से हराकर लगातार दूसरी और कुल पांचवीं जीत दर्ज की तथा 20 अंकों के साथ समूह में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई।

Published: 17:44pm, 06 Jan 2026

मैन ऑफ द’ मैच सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य के तूफानी अर्द्धशतक तथा तेज गेंदबाज नवदीप सैनी और ऑफ स्पिन ऑलराउंडर आयुष बड़ोनी द्वारा चटकाए तीन तीन विकेट की बदौलत दिल्ली ने रेलवे को अलूर 2, बेंगलुरू में मंगलवार को वन डे विजय हजारे ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में इलीट ग्रुप डी मैच में छह विकेट से हराकर नए साल में लगातार दूसरी और कुल पांचवीं जीत दर्ज की। दिल्ली की टीम छह मैचों में पांच जीत और एक हार के साथ कुल 20 अंकों के साथ पूल डी में शीर्ष पर पहुंच गई।

तेज गेंदबाज नवदीप सैनी (3/30) और ऑफ स्पिन ऑलराउंडर आयुष बड़ोनी (3/30) ने आपस में छह विकेट बांटकर कुश म्हात्रे (51 रन, एक छक्का, छह चौके) के अर्द्धशतक व जुबेर अली (20 रन, 26 गेंद, एक छक्का, एक चौका) के साथ छठे विकेट की 45 तथा कप्तान कर्ण शर्मा (29 रन, 40 गेंद, एक छक्का, एक चौका) के साथ सातवें विकेट की 56 रन की भागीदारी के बावजूद रेलवे को 40.4 ओवर में 178 रन पर समेट दिया।

बड़ोनी ने आशुतोष शर्मा (12 रन, 14 गेंद, दो चौके), जुबेर अली व म्हात्रे के विकेट चटकाए। वहीं तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने साहिब युवराज सिंह (7 रन, 24 गेंद, एक चौका), राज चौधरी (7 रन, 12 गेंद, एक चौका) व कुणाल यादव (4 रन, 4 गेंद, एक चौका) को आउट कर रेलवे को सस्ते में समेटने में अहम भूमिका अदा की।

सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य के मात्र 41 गेंदों पर तीन छक्कों व 12 चौकों की मदद से 80 रन की तूफानी पारी तथा खुद आउट होने से पहले सार्थक रंजन (33 रन, 45 गेंद, पांच चौके) की पहले विकेट की 12.1 ओवर में 109 रन की भागीदारी तथा कप्तान ऋषभ पंत की 9 गेंदों में तीन छक्कों व एक चौके की मदद से 24 तथा नीतिश राणा की 28 गेंदों में दो छक्कों और चार चौकों की मदद से अविजित 38 रन की पारी की बदौलत दिल्ली ने 21.4 ओवरों में चार विकेट पर 182 रन बनाकर मैच जीत लिया।

नीतिश राणा के साथ आयुष बड़ोनी पांच गेंद खेलकर तीन रन बनाकर अविजित रहे। दिल्ली के लिए प्रियांश ने तेज आगाज किया और जुबेर अली की गेंद पर बड़ा स्ट्रोक खेलने के फेर में साहिब युवराज सिंह को कैच थमा 13वें ओवर में आउट हुए और दिल्ली ने पहला विकेट 109 रन पर खो दिया।

शुरू में बराबर जूझने वाले सार्थक रंजन (33) लगातार तीसरे मैच में रनों के लिए जूझते नजर आए और रेलवे के सबसे कामयाब बाएं हाथ के स्पिनर राज चौधरी (3/46) की गेंद को उड़ाने की कोशिश में बदलू एस.ए. आहूजा को कैच थमा आउट हो गए और दिल्ली ने दूसरा विकेट 17वें ओवर में 126 रन पर खो दिया।

कप्तान ऋषभ पंत ताबड़तोड़ 24 रन बनाकर आर.के. चौधरी की गेंद को जल्दी ही खेल उन्हें ही वापस कैच थमा बैठे और दिल्ली ने तीसरा विकेट 152 रन पर खो दिया और इसी स्कोर पर हर्षित राणा (0) ने दो गेंद बाद आर.के. चौधरी की गेंद पर बड़ा स्ट्रोक खेलने की कोशिश में इसी स्कोर पर बदलू खिलाड़ी आकाश पांडे को कैच थमा दिया। नीतिश राणा ने आयुष बड़ोनी के साथ मिलकर मात्र 18 गेंदों में पांचवें विकेट के लिए 30 रन की अटूट भागीदारी कर दिल्ली को छह विकेट के बाकी रहते मैच जिता दिया।

YuvaSahakar Desk

Recent Post