Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘ग्लोबल कॉन्फ्रेंस ऑन वीमेन इन एग्री-फूड सिस्टम्स 2026’ का उद्घाटन किया

शिवराज सिंह चौहान ने दीनदयाल अंत्योदय योजना–राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) के तहत हुई प्रगति का भी उल्लेख किया, उन्होंने बताया कि इस योजना के माध्यम से 90 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों के जरिए 10 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को संगठित किया गया है

Published: 10:21am, 13 Mar 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित आईसीएआर कन्वेंशन सेंटर में ग्लोबल कॉन्फ्रेंस ऑन वीमेन इन एग्री-फूड सिस्टम्स (GCWAS–2026) का उद्घाटन किया। तीन दिवसीय इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में 18 देशों से आए 700 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए हैं, जिनमें वैज्ञानिक, नीति निर्माता, उद्यमी और महिला किसान शामिल हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की गई हैं। उन्होंने बताया कि संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण तथा कई राज्यों में स्थानीय निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण जैसी व्यवस्थाएं लागू की गई हैं।

शिवराज सिंह चौहान ने दीनदयाल अंत्योदय योजना–राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) के तहत हुई प्रगति का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि इस योजना के माध्यम से 90 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों के जरिए 10 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को संगठित किया गया है। इनमें से लगभग तीन करोड़ महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं, जो सालाना एक लाख रुपये से अधिक की आय अर्जित कर रही हैं। सरकार आने वाले वर्षों में छह करोड़ महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने और सतत विकास सुनिश्चित करने के लिए महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2026 को ‘अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष’ घोषित किए जाने का भी स्वागत किया।

सम्मेलन के दौरान तकनीकी सत्र, नीति संवाद और विभिन्न मंचों के माध्यम से लैंगिक समानता, तकनीकी पहुंच और समावेशी कृषि-खाद्य प्रणालियों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही प्रदर्शनी में महिलाओं द्वारा संचालित कृषि नवाचारों और उद्यमों को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

YuvaSahakar Desk

Recent Post