Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

PM Modi ने किया नमो भारत रैपिड रेल का उद्घाटन, 40 मिनट में तय होगी दिल्ली-मेरठ के बीच की दूरी

प्रधानमंत्री ने साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन से न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन तक नमो भारत ट्रेन में सवारी भी की. इस दौरान उन्होंने कई बच्चों से मुलाकात की. इन बच्चों ने पीएम मोदी को कई तोहफे दिए, जिनमें पेंटिंग वगैरह शामिल थे.

Published: 15:10pm, 05 Jan 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी (Narendra Modi) ने रविवार को दिल्ली-मेरठ नमो भारत (Namo Bharat) रैपिड रेल (Rapid Rail) कॉरिडोर का उद्घाटन किया. इसके बाद दिल्ली से मेरठ (Delhi To Meerut) तक का सफर आसान होगा और महज 40 मिनट में ये दूरी तय की जा सकेगी. अब हर रोज इस रूट पर अप-डाउन करने वाले लाखों यात्रियों को लग्जरी और सुपर स्पीड वाली यात्रा की सुविधा मिलेगी. उद्घाटन करते हुए PM मोदी (PM Modi) ने साहिबाबाद और न्यू अशोक नगर के बीच का सफ़र रैपिड रेल से ही किया.

राजधानी दिल्ली के न्यू अशोक नगर (New Ashok Nagar Station) से मेरठ साउथ (Meerut South) तक नमो भारत रैपिड रेल कुल 11 स्टेशन से होकर गुजरेगी. इनमें न्यू अशोक नगर, आनंद विहार, साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, दुहाई डिपो, मुराद नगर, मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नॉर्थ और मेरठ साउथ शामिल हैं.

किराए की बात करें, तो न्यू अशोक नगर स्टेशन से मेरठ साउथ तक का किराया सामान्य कोच के लिए 150 रुपये है, जबकि प्रीमियम कोच में यात्रा करने के लिए यात्रियों को 225 रुपये का टिकल लेना होगा. नमो भारत रैपिड रेल परियोजना को पीएम गति शक्ति (PM Gati Shakti) सेंट्रल मास्टर प्लान के साथ जोड़ा गया है, जिसका उद्देश्य लोगों की यात्रा को निर्बाध और सुरक्षित व सुविधाजनक बनाना है.

अन्य ट्रेनों की तुलना में ये Namo Bharat Trains कितना अलग हैं, तो इसका अंदाजा इसमें मिलने वाली खास सुविधाओं को देखकर लगाया जा सकता है. इनमें कुछ प्रमुख विशेषताओं का जिक्र करें, तो नमो भारत में महिलाओं, बुज़ुर्गों और विकलांग यात्रियों के लिए आरक्षित सीटें होने के अलावा खासतौर पर हर ट्रेन में महिलाओं के लिए आरक्षित एक कोच भी शामिल है.

अन्य सुविधाओं की बात करें तो नमो भारत ट्रेनों में व्हीलचेयर-स्ट्रेचर के लिए खास स्पेस है. यात्रियों की सहायता के लिए हर ट्रेन में एक अटेंडेंट उपलब्ध है. इमरजेंसी की स्थिति में मदद के लिए कोच में दरवाज़ों पर पैनिक बटन है. स्टेशनों पर फ्री पानी, शौचालय, दृष्टिबाधितों के लिए स्पर्शनीय रैंप और CCTV भी लगाए गए हैं.

YuvaSahakar Desk

Recent Post