Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

PHDCCI में एग्रीबिजनेस समिट 2025 आयोजित, कृषि क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी

कार्यक्रम में APEDA के सचिव डॉ. सुधांशु, वर्देसियन के एमडी आर. के. गोयल, नैफेड के निदेशक अशोक ठाकुर सहित कई उद्योग और नीतिगत विशेषज्ञ उपस्थित रहे

Published: 12:46pm, 10 Dec 2025

पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) ने सोमवार को होटल ताज पैलेस, नई दिल्ली में एग्रीबिजनेस समिट 2025 का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, इफको के चेयरमैन और वरिष्ठ सहकारी नेता दिलीप संघानी सहित कृषि एवं उद्योग जगत के कई प्रमुख हस्तियों ने हिस्सा लिया।

समिट को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत की कृषि व्यवस्था में व्यापक सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने घोषणा की कि सरकार जल्द ही कृषि नीतियों को नए सिरे से गढ़ने के लिए एक राष्ट्रीय स्तर का परामर्श अभियान शुरू करेगी। चौहान ने कहा, “मैं कृषि मंत्रालय को कृषि भवन से बाहर निकालकर किसानों के खेतों तक ले जाना चाहता हूं। विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों, स्टार्टअप्स और उद्योग जगत को इस प्रक्रिया में शामिल होने का आह्वान करता हूं।”

कृषि मंत्री ने किसानों को मिलने वाली कीमत और उपभोक्ताओं द्वारा चुकाई जाने वाली कीमत के बीच भारी असमानता को गंभीर मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि किसानों की उपज बाजार में जाने तक महंगी हो जाती है, जबकि किसान को उचित मूल्य नहीं मिल पाता। उन्होंने कहा कि इस अंतर को सीमित करने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे।

चौहान ने मिलावटी कीटनाशकों और नकली खाद की समस्या को भी गंभीर खतरा बताते हुए गुणवत्तापूर्ण कृषि-इनपुट उपलब्ध कराने में उद्योग जगत की सक्रिय भूमिका की मांग की। उन्होंने बताया कि सरकार ने horticulture crops के लिए मार्केट इंटरवेंशन स्कीम (MIS) का विस्तार किया है। इसके तहत कीमतें तय सीमा से नीचे जाने पर किसान को मूल्य अंतर सीधे उसके खाते में दिया जाएगा।

तकनीकी सत्र में इफको चेयरमैन दिलीप संघानी ने कहा कि वैज्ञानिक पोषक प्रबंधन, नैनो उर्वरकों, जैविक खाद और किसान प्रशिक्षण पर फोकस करके भारत की कृषि जीडीपी को तीन गुना करना संभव है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, और यह समिट उस दृष्टि को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण मंच है।

कार्यक्रम में APEDA के सचिव डॉ. सुधांशु, वर्देसियन के एमडी आर. के. गोयल, नैफेड के निदेशक अशोक ठाकुर सहित कई उद्योग और नीतिगत विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

समिट का समापन इस प्रतिबद्धता के साथ हुआ कि उद्योग, सहकारी संस्थाएं और सरकार मिलकर कृषि नवाचार को गति देंगे और किसानों के लिए न्यायसंगत मूल्य सुनिश्चित करेंगे।

Diksha

Recent Post