Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

महाराष्ट्र में किसानों के बकाया ऋणों में 16.3% की बढ़ोतरी

इसके अलावा तनावग्रस्त खातों (stressed accounts) की संख्या में भी 60% की वृद्धि हुई है और ये अब 24.7 लाख तक पहुँच गए हैं

Published: 14:55pm, 03 Nov 2025

महाराष्ट्र में किसानों के खराब ऋण (एनपीए) में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। स्टेट लेवल बैंकर्स कमिटी (SLBC) के अनुसार जून 2025 तक किसानों के बकाया या खराब ऋण 16.3% बढ़कर 35,477 करोड़ रुपये तक पहुँच गया हैं।

यह बढ़ोतरी उस समय हुई है जब राज्य की सत्तारूढ़ सरकार ने चुनाव से पहले किसानों के लिए कर्जमाफी का वादा किया था, जो अब तक पूरा नहीं हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार अब कृषि क्षेत्र के कुल ऋण 2.78 लाख करोड़ रुपये में से 12.75% एनपीए बन चुके हैं।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों पर सबसे अधिक बकाया  20,303 करोड़ रुपये है। जबकि सहकारी बैंकों पर 9,527 करोड़ रुपये का बकाया है।

इसके अलावा तनावग्रस्त खातों (stressed accounts) की संख्या में भी 60% की वृद्धि हुई है और ये अब 24.7 लाख तक पहुँच गए हैं। बैंक अधिकारियों का कहना है कि किसानों में कर्जमाफी की उम्मीद और विदर्भ व मराठवाड़ा जैसे सूखा प्रभावित क्षेत्रों में बढ़ती आर्थिक तंगी के कारण डिफॉल्ट दर में तेज वृद्धि हुई है।

Diksha

Recent Post