Trending News

 राज्यसभा की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, निर्विरोध चुने गए 26 उम्मीदवार         श्रीनगर में आयोजित हुआ कोल्ड वाटर फिशरीज पर पहला राष्ट्रीय सम्मेलन, हिमालयी राज्यों में रेनबो ट्राउट और महसीर जैसी उच्च मूल्य वाली मछलियों के उत्पादन को बढ़ावा देना लक्ष्य, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने जरी किए शीत जल मत्स्य विकास के लिए मॉडल दिशानिर्देश         मध्य प्रदेश में पैक्स से जोड़े जाएंगे 10 लाख किसान, अप्रैल माह से शुरू होगा सदस्यता अभियान, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने दी जानकारी         बारिश व तेज हवाओं ने किसानो की बढ़ाई चिंता, सरसों, गेहूं और आलू की फसल हुई प्रभावित, यूपी, पंजाब समेत 17 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी, पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी         ओडिशा में दर्दनाक हादसा, कटक के मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 11 मरीजों की मौत, 11 कर्मचारी झुलसे, CM मांझी ने मृतक परिवारों को 25-25 लाख रूपए मुआवजे की घोषणा की         LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई        

हमारा लक्ष्य एशिया कप जीत 2026 के हॉकी विश्व कप के लिए क्वॉलिफाई करना: फुजीशिमा

जापान की हॉकी टीम एशिया कप के लिए राजगीर पहुंची

एफआईएच रैंकिंग में दुनिया में 18 वें नंबर पर काबिज जापान राजगीर, बिहार में 29 अगस्त से शुरू हो रहे पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 में शिरकत करने के लिए शनिवार देर रात राजगीर पहुंच गई।जापान अब तक एशिया कप टूर्नामेंट में पांच बार चौथे स्थान पर रहा है और अभी तक कोई पदक नहीं जीत पाया है। जापान की टीम इस बार शीर्ष तीन में स्थान पाने के मकसद से उतरेगी।
जापान की टीम मेजबान भारत ,चीन और कजाकिस्तान के साथ पूल ए में है और अपने अभियान का आगाज कजाकिस्तान के खिलाफ 29 अगस्त को मैच खेल कर करेगी। जापान की टी 3 अगस्त को मेजबान भारत से भिड़ेगी और फर 1 सितंबर को अपने पूल मैच में कजाकिस्तान से भिड़ेगी।

जापान टीम के राजगीर पहुंचने पर उसके कप्तान राइकी फुजीशिमा ने कहा, ‘हम राजगीर में अपना पहला टूर्नामेंट खेलने के लिए पहुंच कर रोमांचित हैं। हमारा पहला लक्ष्य राजगीर में एशिया कप जीत 2026 के एफआईएच हॉकी विश्व कप के लिए क्वॉलिफाई करना है। हम अपने इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरे जीवट से खेलेंगे। हमारी टीम एशिया कप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने को बेताब है। बेशक हमारा सबसे कड़ा इम्तिहान भारत के खिलाफ होगा। एफआईएच रैंकिंग में आठवें स्थान पर काबिज भारत एशिया कप में शिरकत करने वाली सबसे उंची वरीयता प्राप्त टीम है और उसे अपने घरेलू दर्शकों का पूरा समर्थन मिलेगा।हमें अपनी क्षमता पर पूरा विश्वास है । हमें इस बार पदक जीतने की पूरी उम्मीद है।

YuvaSahakar Desk

Recent Post