Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

अक्टूबर में बारिश का कहर: दिल्ली डूबी, हिमाचल में त्रासदी और बिहार में 21 नदियाँ उफनाईं

कोसी, बागमती, गंडक, कमला, बलान, अधवारा, ललबकिया, परमान, महानंदा, पुनपुन, लखनदेई, माही, बाया, गंडकी, कर्मनाशा, दुर्गावती, मोहाने, पश्चिम कनकई, बनास, थोमाने, भूतही और घोघा जैसी प्रमुख नदियाँ अपने किनारों को लांघकर गांवों में घुस चुकी हैं

Published: 12:02pm, 08 Oct 2025

आमतौर पर अक्टूबर का महीना ठंडी हवाओं की दस्तक लेकर आता है, लेकिन इस बार बरसते मेघा ने पूरे उत्तर भारत को बेहाल कर दिया है। दिल्ली की सड़कों पर बारिश का ऐसा जलजला आया है कि शहर मानो तालाब बन गया हो। मंगलवार को जगह-जगह ट्रैफिक जाम, जलभराव ने राजधानी की तस्वीर को अस्त-व्यस्त कर दिया।

हिमाचल में भयावह भूस्खलन -15 की मौत, एक बच्चा लापता
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखाया। बिलासपुर जिले के घुमारवीं रूट पर सोमवार शाम को संतोषी नाम की निजी बस अचानक पहाड़ टूटने की चपेट में आ गई। देखते ही देखते मलबा और पत्थर बस पर आ गिरे। पुलिस और स्थानीय प्रशासन तुरंत राहत कार्य में जुट गया, लेकिन अंधेरा और भारी मलबा बचाव में बड़ी बाधा बन गया।

एसपी संदीप धंवल ने पुष्टि की कि हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, इनमें 9 पुरुष, 4 महिलाएँ और 2 बच्चे शामिल हैं। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि हादसे के बाद एक बच्चा अभी भी लापता है।

बिहार में बाढ़ का संकट – 21 नदियाँ उफनाईं, 15 साल बाद ऐसा नजारा
उधर बिहार में मानो आसमान और धरती दोनों ने मिलकर मुसीबत बरसा दी है। नेपाल और आसपास के इलाकों में हो रही लगातार बारिश के कारण राज्य की 21 नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। कोसी, बागमती, गंडक, कमला, बलान, अधवारा, ललबकिया, परमान, महानंदा, पुनपुन, लखनदेई, माही, बाया, गंडकी, कर्मनाशा, दुर्गावती, मोहाने, पश्चिम कनकई, बनास, थोमाने, भूतही और घोघा जैसी प्रमुख नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, खगड़िया और पश्चिम चंपारण जैसे जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पिछले 15 वर्षों में यह पहला मौका है जब अक्टूबर के महीने में इतनी बड़ी संख्या में नदियाँ उफनाई हों।

Diksha

Recent Post