Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

NKGSB बैंक ने बनाया नया रिकॉर्ड, मुनाफे में 20% की बढ़ोतरी

बैंक के बिजनेस में मार्च 2024 से मार्च 2025 के बीच 893 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। मार्च 2024 में बैंक का कुल बिजनेस 13,006 करोड़ रुपये था, जो मार्च 2025 में बढ़कर 13,899 करोड़ रुपये हो गया

Published: 16:51pm, 16 Jul 2025

महाराष्ट्र की प्रमुख अर्बन कोऑपरेटिव बैंक एनकेजीएसबी कोऑपरेटिव बैंक ने वित्त वर्ष 2024-25 में शानदार प्रदर्शन किया है। बैंक का कुल बिजनेस मिलाकर 13,899 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है और मुनाफा 27.51 करोड़ रुपये रहा है, जो पिछले साल की तुलना में करीब 20% अधिक है।

यह जानकारी बैंक की 108वीं वार्षिक आमसभा (AGM) में दी गई, जिसकी अध्यक्षता बैंक की चेयरपर्सन सीए हिमांगी नाडकर्णी ने की। उन्होंने शेयरधारकों को संबोधित करते हुए बताया कि बैंक ने इस साल अच्छी ग्रोथ की है, तकनीक को अपनाया है और भविष्य के लिए खुद को और मजबूत बनाया है।

बैंक के बिजनेस में मार्च 2024 से मार्च 2025 के बीच 893 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। मार्च 2024 में बैंक का कुल बिजनेस 13,006 करोड़ रुपये था, जो मार्च 2025 में बढ़कर 13,899 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान जमा राशि 7,697 करोड़ से बढ़कर 8,254 करोड़ रुपये हो गई और ऋण (लोन) वितरण 5,309 करोड़ से बढ़कर 5,645 करोड़ रुपये हो गया।

सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि बैंक की खराब ऋण स्थिति यानी एनपीए में काफी सुधार हुआ। ग्रॉस एनपीए 5.67% से घटकर 4.94% हो गया, जबकि नेट एनपीए 2.27% से घटकर 1.13% तक आ गया। बैंक ने अगले साल इसे 3% से नीचे लाने का लक्ष्य तय किया है।

बैंक की प्रोविजन कवरेज रेशियो (PCR) भी 61% से बढ़कर 77% हो गई है, जो बताता है कि बैंक ने जोखिम प्रबंधन में मजबूत कदम उठाए हैं। कैपिटल टू रिस्क वेटेड एसेट्स रेशियो (CRAR) भी 12.85% से बढ़कर 13.24% हो गया है।

बैंक के बेहतर प्रदर्शन के चलते उसे कई सम्मान भी मिले हैं, जैसे “फ्रंटियर्स इन कोऑपरेटिव बैंकिंग अवार्ड 2024” में बेस्ट क्रेडिट इनिशिएटिव, साइबर सुरक्षा और वार्षिक रिपोर्ट के लिए अवार्ड। इसके अलावा बैंक को “बांको ब्लू रिबन ऑनर 2024” और “इंफोसिस गोल्ड अवॉर्ड” भी मिला।

आने वाले वित्त वर्ष में बैंक डिजिटल बैंकिंग, एमएसएमई लोन, सस्ते आवास और प्राथमिक क्षेत्र को और बढ़ावा देने की योजना बना रहा है।

1917 में स्थापित यह बैंक आज पांच राज्यों में 104 शाखाओं के साथ 900 से अधिक कर्मचारियों की मदद से सेवा दे रहा है।

YuvaSahakar Desk

Recent Post