Trending News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा ने ट्रस्ट से दिया इस्तीफा, टिन्नू यादव सहित सभी 8 नामजद आरोपी गिरफ्तार NTA ने जारी की री-नीट एग्जाम आंसर की, 28 जून तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति दिल्ली के 75 'सीएम श्री स्कूलों' का बदलेगा स्वरूप, जारी हुआ 265 करोड़ रुपये का बजट DU में दाखिले की तैयारी शुरू, 71 हजार से अधिक UG सीटों पर एडमिशन, छात्रों के लिए जल्द खुलेगा CSAS पोर्टल वेनेजुएला में भूकंप से अब तक 235 लोग मरे, 4300 घायल और 39,000 लोग लापता राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा ने ट्रस्ट से दिया इस्तीफा, टिन्नू यादव सहित सभी 8 नामजद आरोपी गिरफ्तार NTA ने जारी की री-नीट एग्जाम आंसर की, 28 जून तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति दिल्ली के 75 'सीएम श्री स्कूलों' का बदलेगा स्वरूप, जारी हुआ 265 करोड़ रुपये का बजट DU में दाखिले की तैयारी शुरू, 71 हजार से अधिक UG सीटों पर एडमिशन, छात्रों के लिए जल्द खुलेगा CSAS पोर्टल वेनेजुएला में भूकंप से अब तक 235 लोग मरे, 4300 घायल और 39,000 लोग लापता

NEET UG 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी, छात्र ऐसे करें डाउनलोड

NTA ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि फिलहाल केवल प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई है

Published: 11:11am, 07 May 2026

देशभर के लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। इसके साथ ही उम्मीदवारों की रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स शीट और प्रश्न पत्र भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। अब छात्र अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं।

NTA ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि फिलहाल केवल प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई है। अभी उम्मीदवार आपत्तियां दर्ज नहीं करा सकते। पहले एजेंसी स्कैन की गई OMR शीट अपलोड करेगी, जिसके बाद चैलेंज विंडो खोली जाएगी। इसकी तारीख जल्द घोषित की जाएगी।

NEET UG परीक्षा देश में MBBS, BDS और अन्य मेडिकल कोर्सेज में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। हर साल लाखों छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें NEET UG 2026 की प्रोविजनल आंसर-की

1.सबसे पहले NTA की सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।

2. “NEET Provisional Answer Key 2026” लिंक पर क्लिक करें।

3. अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करें।

4. स्क्रीन पर आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट दिखाई देगी।

5. PDF डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

आपत्ति दर्ज कराने का मिलेगा मौका

यदि किसी उम्मीदवार को प्रोविजनल आंसर-की में किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो वह निर्धारित समय सीमा के भीतर चुनौती दर्ज करा सकेगा। इसके लिए उम्मीदवारों को संबंधित प्रश्न चुनकर जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे और निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।

NTA द्वारा नियुक्त विषय विशेषज्ञ इन आपत्तियों की समीक्षा करेंगे। यदि आपत्ति सही पाई जाती है, तो फाइनल आंसर-की में संशोधन किया जाएगा। अंतिम परिणाम इसी संशोधित आंसर-की के आधार पर जारी होगा।

YuvaSahakar Desk