Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

NDDB द्वारा आर्टिसनल चीज निर्माण पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने चेडर चीज, फेटा चीज और क्रीम चीज बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया

Published: 13:20pm, 11 Nov 2025

राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) ने अनुभव डेयरी और एसएमसी कॉलेज ऑफ डेयरी साइंस, आणंद के सहयोग से मेघालय सरकार द्वारा नामित डेयरी अधिकारियों, इंटर्न डेयरी टेक्नोलॉजिस्टों और उद्यमियों के लिए “आर्टिसनल चीज मैन्युफैक्चरिंग” पर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया।

इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को उच्च गुणवत्ता वाली चीज निर्माण की तकनीक सिखाना था। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने चेडर चीज, फेटा चीज और क्रीम चीज बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। यह पहल पूर्व खासी हिल्स जिला सहकारी दुग्ध संघ लिमिटेड (EKMUL) में गुणवत्तापूर्ण चीज उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रतिभागियों ने संदेसर डेयरी को-ऑपरेटिव सोसाइटी, अमूल डेयरी तथा IDMC लिमिटेड के रेडी-टू-यूज कल्चर प्लांट का दौरा भी किया। इन विजिट्स के माध्यम से उन्हें सहकारी डेयरी प्रणाली, आधुनिक चीज निर्माण तकनीकों तथा डेयरी उद्योग के विभिन्न पहलुओं की गहन जानकारी प्राप्त हुई।

Diksha

Recent Post