Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

NCUI ने सहकारी शिक्षा और प्रशिक्षण को बढ़ावा देने को किए MOU, सहकार से समृद्धि का विजन होगा पूरा

देश की सहकारी संस्थाओं के शीर्ष संगठन नेशनल कोऑपरेटिव यूनियन ऑफ इंडिया (NCUI) ने दो समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

Published: 12:00pm, 18 Jan 2025

वर्ष 2025 को संयुक्त राष्ट्र (UN) द्वारा अंतरराष्ट्रीय सहकारी वर्ष (International Year of Cooperatives) घोषित किया गया है। इस दौरान सहकारिता की भावना को मजबूत करने, इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने, सहकारी शिक्षा और प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए जाने हैं। इसी कड़ी में देश की सहकारी संस्थाओं के शीर्ष संगठन नेशनल कोऑपरेटिव यूनियन ऑफ इंडिया (NCUI) ने दो समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए हैं।

पहला एमओयू दत्तोपंत ठेंगड़ी श्रमिक शिक्षा और विकास राष्ट्रीय बोर्ड के साथ और दूसरा राजस्थान स्थित टांटिया यूनिवर्सिटी के साथ किया गया है। एनसीयूआई के अध्यक्ष दिलीप संघाणी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर इसकी जानकारी साझा की है। दत्तोपंत ठेंगड़ी श्रमिक शिक्षा और विकास राष्ट्रीय बोर्ड के साथ हुए एमओयू में यह तय किया गया है कि दोनों मिलकर पूरे भारत में एक संयुक्त मंच पर कार्य करेंगे।

इस मंच के जरिये श्रमिकों के प्रशिक्षण और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सामूहिक रूप से कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इस मौके पर दत्तोपंत ठेंगड़ी श्रमिक शिक्षा और विकास राष्ट्रीय बोर्ड की गवर्निंग बॉडी के चेयरमैन ब्रिजेश उपाध्याय, निदेशक जनरल करनाल नीरज शर्मा, उपनिदेशक (शिक्षा) कर्नल सिंह और एनसीयूआई के मुख्य कार्यकारी डॉ. सुधीर महाजन अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

एनसीयूआई ने राजस्थान स्थित टांटिया यूनिवर्सिटी के साथ भी एक MOU साइन किया। युवाओं को सहकारी क्षेत्र से जोड़ने के लिए प्रयासरत एनसीयूआई के सहयोग से टांटिया ग्रुप राजस्थान के छात्रों को सहकारिता के प्रति जागरूक करेगा। दोनों मिलकर स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ स्वयं सहायता समूहों के क्षमता विकास में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर टांटिया ग्रुप के उपाध्यक्ष डॉ. मोहित टांटिया, विश्वविद्यालय के महाप्रबंधक विकास सचदेवा उपस्थित थे।

YuvaSahakar Desk

Recent Post