Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

नागालैंड के उत्पादों को मिलेगा वैश्विक बाजार, NCEL और MARCOFED के बीच हुआ MoU

MoU के तहत NCEL और MARCOFED मिलकर क्षमता निर्माण, उत्पाद विकास, गुणवत्ता सुधार, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और बाजार सुविधा जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर काम करेंगे

Published: 14:49pm, 19 Nov 2025

नॉर्थ-ईस्ट क्षेत्र से सहकारी आधारित निर्यात को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नेशनल कोऑपरेटिव एक्सपोर्ट्स लिमिटेड (NCEL) ने नागालैंड स्टेट कोऑपरेटिव मार्केटिंग एंड कंज्यूमर फेडरेशन (MARCOFED) के साथ एक रणनीतिक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता नागालैंड कोऑपरेटिव कॉन्क्लेव 2025 के दौरान कोहिमा में संपन्न हुआ।

NCEL, जो भारत की सहकारी निर्यात प्रणाली को मजबूत करने वाली राष्ट्रीय स्तर की संस्था है, ने कहा कि इस साझेदारी का उद्देश्य नागालैंड के जमीनी स्तर के उत्पादकों के लिए वैश्विक बाजारों तक पहुंच को आसान बनाना है।

इस सहयोग के तहत जनजातीय कारीगरों, छोटे किसानों और वनों पर आधारित उत्पादक समूहों को निर्यात उन्मुख वैल्यू चेन से जोड़ा जाएगा, ताकि ग्रामीण समुदायों के लिए सतत आजीविका के अवसर सृजित हों और आय में समान वृद्धि सुनिश्चित की जा सके।

MoU के तहत NCEL और MARCOFED मिलकर क्षमता निर्माण, उत्पाद विकास, गुणवत्ता सुधार, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और बाजार सुविधा जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर काम करेंगे।

इस साझेदारी का मुख्य फोकस नागालैंड के विशिष्ट कृषि, बागवानी, हथकरघा और वन-आधारित उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सहकारी ढांचे के माध्यम से बढ़ावा देना है।

Diksha

Recent Post