Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अवसर पर त्रिपुरा में NCDC क्षेत्रीय पुरस्कार समारोह का आयोजन

इस अवसर पर त्रिपुरा राज्य की 10 सहकारी समितियों, जिनमें किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) भी शामिल हैं

Published: 11:37am, 13 Jan 2026

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में एनसीडीसी (राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम) क्षेत्रीय सहकारिता उत्कृष्टता एवं मेरिट पुरस्कार 2025 का आयोजन त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में किया गया। यह पुरस्कार समारोह गीतांजलि गेस्ट हाउस, अगरतला, त्रिपुरा के सम्मेलन कक्ष में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर त्रिपुरा राज्य की 10 सहकारी समितियों, जिनमें किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) भी शामिल हैं, को उनके उत्कृष्ट कार्यों और सहकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह में तापस रे, आईएएस, सचिव, सहकारिता विभाग, त्रिपुरा सरकार उपस्थित हुए। उनके साथ डी. देबबर्मा, आईएएस, सहकारी समितियों के पंजीयक, त्रिपुरा सरकार तथा  संदीप शंकर पवार, उप निदेशक, एनसीडीसी सैटेलाइट कार्यालय, अगरतला भी मंच पर उपस्थित रहे।

Diksha

Recent Post